logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'209 प्रत्याशियों की कोई सूची ऊपर नहीं भेजी', यूपी BJP ने खबरों को बताया फर्जी

यूपी बीजेपी ने प्रत्याशियों के चयन से जुड़ी खबरों का खंडन किया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई सूची तैयार नहीं की गई। न ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया आरंभ हुई है।

CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी माहौल गर्माने लगा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हर कोई अपने-अपने हिसाब से दावे करने में जुटा है। अलग-अलग रिपोर्ट में अपने-अपने दावे है। ऐसा ही एक दावा कुछ खबरों में किया गया कि यूपी बीजेपी ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 209 उम्मीदवारों की एक कथित सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है। हालांकि रविवार शाम को बीजेपी ने एक पत्र जारी करके दावे का खंडन किया। पार्टी ने कहा कि यह खबरें पूरी तरह से झूठी, निराधार, काल्पनिक और मनगढ़ंत है।

 

प्रेस विज्ञप्ति में बीजेपी ने कहा कि ऐसी कोई सूची तैयार नहीं की गई है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से ऐसी भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। विज्ञप्ति में सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर है।

 

यह भी पढ़ें: 'विदेशी ने देश का अपमान किया, आप हंस रहे', किस बवाल में फंसे राहुल गांधी?

 

प्रेस विज्ञप्ति में बीजेपी ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से कतिपय समाचार माध्यमों, व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के 209 प्रत्याशियों की एक कथित सूची तैयार किए जाने और उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने का समाचार लगातार प्रसारित किया जा रहा है। यह पूरी तरह से असत्य, निराधार काल्पनिक और मनगढ़ंत है। भाजपा इस फर्जी और झूठे खबर का सिरे से खंडन करती है।'

 

 

 

'प्रत्याशियों के चयन की लोकतांत्रिक व्यवस्था'

बीजेपी ने आगे कहा कि पार्टी अथवा प्रदेश नेतृत्व ने इस प्रकार की कोई भी सूची न तो तैयार की है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है। भाजपा एक अनुशासित और कैडर-आधारित राजनीतिक दल है, जहां विधानसभा अथवा किसी भी अन्य चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की एक अत्यंत सुव्यवस्थित, लोकतांत्रिक और पूर्ण संगठनात्मक प्रक्रिया निर्धारित है। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार और DCLR का बोर्ड लगाकर शराब तस्करी, 216 लीटर शराब के साथ 3 गिरफ्तार

यह सोची-समझी साजिश: बीजेपी

पार्टी ने बताया कि अभी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरु तक नहीं हुई। बीजेपी ने आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने भ्रम की स्थिति पैदा करने के उद्देश्य अफवाह फैलाई है। विज्ञप्ति में लिखा, 'इस तरह का भ्रामक दुष्प्रचार एक सोची-समझी साजिश है। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ तत्वों द्वारा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस, भ्रम और भय का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से यह मनगढ़ंत अफवाह फैलाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से अपील करती है कि वे इस प्रकार के तथ्यहीन और भ्रामक समाचारों पर किसी भी रूप में विश्वास न करें तथा केवल पार्टी के अधिकृत मंचों से जारी होने वाली सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें।


और पढ़ें