logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सरकार आने दो अनुशासन सिखा दूंगा', बोर्ड का रिजल्ट आने पर क्यों रोए प्रिंसिपल?

वाराणसी के राजकीय पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने ही कॉलेज के पांच अध्यापकों की शिकायत डीएम से की है।

Varanasi queens college

प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी कर दिया गया। इसमें 10वीं का रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा जबकि 12वीं का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा। यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया। इसी तरह से 2वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 फीसदी अंक के साथ में यूपी टॉप किया है। इसी कड़ी में वाराणसी के राजकीय पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

 

दरअसल, सुमीत कुमार श्रीवास्तव क्वींस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। रिजल्ट आने के बाद उनके क्वींस कॉलेज के 10वीं के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने वाराणसी जिला टॉप किया है। सूर्यदीप ने यूपी में छठवीं रैंक हासिल की है। ऐसे में कॉलेज छात्र का रिजल्ट देखकर प्रिंसिपल सुमीत कुमार भावुक हो गए।

प्रिंसिपल ने वाराणसी डीएम को फोन किया

प्रिंसिपल सुमीत कुमार ने टॉपर सूर्यदीप प्रजापति और उनके परिवार के सामने वाराणसी डीएम को फोन करके रोने लगे। उन्होंने डीएम से कहा, 'सर मैंने वादा किया था कि अपने कॉलेज से एक टॉपर दूंगा और आज ऐसा संभव हो गया है। इस कॉलेज ने इतिहास बना दिया। सर, आप आ जाइए कॉलेज प्लीज।'

 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर देती थी ज्ञान, 3 करोड़ के ड्रग्स के साथ पकड़ी गई लड़की

स्कूल को बर्बाद करने का आरोप 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसिपल ने अपने ही कॉलेज के पांच अध्यापकों के ऊपर स्कूल को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इन पांचों अध्यापकों की डीएम से शिकायत करते हुए कहा है कि ये पांचों उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं और अपने कामों की वजह से क्वींस इंटर कॉलेज को दशकों पीछे लेकर जा रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पहले नशे में धुत किया, फिर की घिनौनी हरकत, होमस्टे में विदेशी महिला से रेप

धमकी देने का भी लगाया आरोप

उन्होंने इस दौरान छात्र सूर्यदीप प्रजापति के टॉप करने की उपल्ब्धि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों और मेहनत की जीत बताया। साथ ही प्रिंसिपल सुमीत कुमार ने पांचों अध्यापकों के ऊपर उन्हें धमकी दे का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां यादव टीचर ने धमकी दी है कि सरकार आने पर वह उन्हें अनुशासन सिखा देगें। 

 

प्रिंसिपल सुमीत कुमार ने वाराणसी डीएम से शिकायत करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पांचों अध्यापक क्लास में बच्चों को पढ़ाने नहीं जाते, हमने क्लास में भेजना शुरू किया तो मेरी शिकायत कराते हैं। ऐसे अध्यापकों का निलंबन होना चाहिए।

 

प्रिंसिपल की पूरी बात सुनने के बाद वाराणसी डीएम ने जल्द ही स्कूल आने का आश्वासन दिया है।


और पढ़ें