logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हमीरपुर: तेज तूफान में ढहा पुल, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान ने दस्तक दी है। कुछ जगहों पर बारिश भी हुई है।

Hamripur Bridge collapse

यूपी के हमीरपुर में तूफान में ढहा पुल। Photo Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल के एक हिस्से के ढह जाने से छह मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। यह हादसा गुरुवार रात करीब 2 बजे तेज बारिश और तूफान के दौरान हुआ, जब मजदूर पुल की स्लैब पर सो रहे थे।

मोराकंदर से कंदौर गांव के बीच बन रहे इस पुल का हिस्सा अचानक गिर गया। पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। ऑ

अभी तक मरने वालों की पहचान लोकेन्द्र (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। तीन फंसे हुए मजदूरों के नाम अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद हैं। 

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ भी हो सकती है। हादसे की वजह से निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों ने पुल में खराब सामग्री के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। 

 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें