logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘मछली’ वाले बयान पर बवाल, सीएम योगी के खिलाफ अजय राय ने ठोका मुकदमा

UP की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मछली खाने के बयान से आहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सिविल कोर्ट में सीएम योगी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

ajay rai

कोर्ट में मानहानि के मुकदमे में हस्ताक्षर करते अजय राय, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मछली भोज को लेकर शुरू हुआ सियासी विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लखनऊ की सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है। अजय राय का आरोप है कि मुख्यमंत्री की ओर से उनके बारे में मछली खाने को लेकर की गई टिप्पणी तथ्यहीन और आपत्तिजनक थी, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

 

23 अगस्त को अजय राय अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया था। इसी दौरान निषाद समाज के एक कार्यक्रम में मत्स्य भोज आयोजित किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी नेताओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा।

 

यह भी पढ़ें: कौन होगा राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO? बुधवार की बैठक पर टिकीं निगाहें

रायबरेली में सीएम योगी ने क्या कहा था?

24 अगस्त को रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अजय राय पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और उसके बाद बाहर मछली की दावत उड़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया था कि अगर मछली खानी ही थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते। योगी ने इसे कांग्रेस के कथित दोहरे आचरण से जोड़ते हुए निशाना साधा था।

 

मुख्यमंत्री के बयान के बाद अजय राय ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह शाकाहारी हैं और उन्होंने मछली नहीं खाई। राय ने चुनौती दी थी कि अगर उनके मछली खाने की तस्वीर या कोई प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने यहां तक कहा था कि ऐसा प्रमाण सामने आने पर वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।

 

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर लीक से घर में लगी आग, बाइक के टैंक में धमाका, 2 छात्रों की मौत

अब मानहानि के जरिए जवाब

अजय राय का कहना है कि मुख्यमंत्री के बयान से उनकी सामाजिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इसी को आधार बनाकर उन्होंने न्यायालय का रुख किया है। उनका आरोप है कि बिना तथ्य और प्रमाण के उनके बारे में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की गई, जिससे उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से परेशानी उठानी पड़ी।अजय राय की ओर से दाखिल परिवाद के बाद मछली भोज का यह विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर कानूनी लड़ाई में बदल गया है।

 

आने वाले दिनों में अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के तर्क और आरोप सामने आने की उम्मीद है। यानी अयोध्या से शुरू हुआ मछली विवाद अब लखनऊ की अदालत तक पहुंच चुका है और इस मामले में सीएम योगी के बयान को लेकर कांग्रेस ने सीधे कानूनी मोर्चा खोल दिया है।


और पढ़ें