logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP में स्मार्ट मीटर वालों को राहत, अब बैलेंस खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान हुआ है जहां अब बैलेंस खत्म होने के बाद भी महीने भर तक बिजली नहीं काटी जाएगी।

UP Electricity News

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कम लोड वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब एक किलोवाट तक के कनेक्शन वाले ग्राहकों अगर बैलेंस खत्म हो जाता है तो भी उनका कनेक्शन 30 दिनों तक नहीं काटा जाएगा। सरकार का मानना है कि उपभोक्ताओं को अपना बकाया जमा करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए, इसलिए निर्देश दिया गया है कि एक महीने का चक्र पूरा होने से पहले किसी भी घर की बिजली नहीं काटी जाएगी।

 

बिजली विभाग ने अब एक नया नियम बनाया है जिसके तहत कनेक्शन काटने से पहले ग्राहकों के मोबाइल पर पांच बार मैसेज भेजे जाएंगे। यह व्यवस्था इसलिए शुरू की गई है, ताकि लोगों को समय रहते पता चल जाए कि उनका बैलेंस खत्म हो रहा है और वे बिल जमा कर सकें। इससे विभाग की कार्यप्रणाली साफ-सुथरी रहेगी और उपभोक्ताओं को अचानक बिजली कटने जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

यह भी पढ़ें: जल्द होगा गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जानिए किन जिलों को होगा फायदा

इन्हें भी मिलेगी बड़ी राहत

सरकार ने 2 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले परिवारों के लिए भी राहत दी है। अब अगर उनका बकाया 200 रुपये तक पहुंच जाता है, तब भी उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसका मतलब है कि थोड़े बहुत बकाये के लिए अब बिजली विभाग आपकी लाइन नहीं काटेगा। यह फैसला छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि मामूली रकम की वजह से किसी के घर में अंधेरा न हो।

 

राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को बिजली लाइनों की मरम्मत का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 30 लाख नए खंभे लगाए गए हैं और ट्रांसफार्मरों की ताकत भी बढ़ाई गई है। इन कोशिशों का मकसद यही है कि इस भीषण गर्मी में जनता को बिना किसी रुकावट के लगातार बिजली मिलती रहे।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने क्या गलती की है जो माफी मांगूं?' पप्पू यादव का दोटूक जवाब

यूपी ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश अब देश का ऐसा राज्य बन गया है जो सबसे ज्यादा बिजली की सप्लाई कर रहा है। ऊर्जा मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि सरकार अच्छी क्वालिटी की बिजली देने के लिए पूरी तरह तैयार है। विभाग की टीमें जिलों में तैनात हैं, ताकि अगर कहीं कोई खराबी आए तो उसे तुरंत ठीक किया जा सके और प्रदेश के हर घर में बिजली निर्बाध पहुंचे।

 

 

Related Topic:#UP News#State News

और पढ़ें