logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंखे और डेस्क-बेंच के लिए बच्चों ने किया CJP जैसा प्रदर्शन, तुरंत मान ली गई मांग

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बिजली, पंखों और पीने के पानी की कमी से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रशासन ने इन मांगों पर आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन खत्म हुआ।

UP fatehpur Sarvodaya Inter College student protest

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बिजली और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों का कहना था कि काफी समय से क्लासरूम में पर्याप्त पंखे नहीं हैं और साफ पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। इन समस्याओं से परेशान होकर छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में प्रदर्शन करने उतर आए। विरोध बढ़ता देख प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। आखिरकार अधिकारियों ने छात्रों की मांगें मानने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया।

 

सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर स्कूल परिसर में जुट गए और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि जब तक  स्कूल में बिजली, पीने का पानी और दूसरी जरूरी सुविधाएं नहीं होंगी तब कर पढ़ाई का अच्छा माहौल नहीं बन सकता। उन्होंने प्रचार्य के रवैये पर भी नाराजगी जताई।

 

यह भी पढ़ें: स्कूल में 187 बच्चे ज्यादा दिखाकर हड़पे लाखों, प्रिंसिपल को हुई 4 साल की सजा

छात्रों की क्या थी मांग?

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मांग रखी कि हर क्लासरूम में 4-4 पंखे लगाए जाएं, स्कूल में RO वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा स्कूल परिसर में अन्य आवश्यक सुविधाओं में भी सुधार करने की मांग की गई। छात्रों का कहना है कि भीषण गर्मी में पर्याप्त पंखे नहीं होने से पढाई करना मुश्किल हो जाता है, जबकि साफ पेयजल की कमी से भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मानी गई छात्रों की मांग

छात्रों ने अपनी सभी मांगें लिखित रूप में स्कूल प्रशासन को सौंपी थीं। इसके जवाब में स्कूल प्रशासन ने भी लिखित आश्वासन दिया है। प्रशासन ने कहा है कि स्कूल के हर क्लासरूम में चार-चार पंखे लगाए जाएंगे। पंखे लगाने का काम आज रात से शुरू होगा और कल तक पूरा कर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: बेगूसराय बालिका गृह से लापता हुई 5 में से 3 बच्चियां मिलीं, सुरक्षा पर उठे सवाल

 

इसके अलावा, जहां-जहां वायरिंग खुली हुई है, उसे ठीक कराकर नई और सुरक्षित वायरिंग कराई जाएगी। मिड-डे मील (MDM) में सरकार के तय मेन्यू के मुताबिक बच्चों को सही मात्रा में भोजन दिया जाएगा। कक्षा 6, 7 और 8 के जिन छात्रों के पास डेस्क-बेंच नहीं हैं, उनके लिए एक महीने के भीतर डेस्क-बेंच की व्यवस्था कर दी जाएगी। वहीं, पीने के साफ पानी के लिए स्कूल में बच्चों के इस्तेमाल के लिए एक आरओ (RO) और एक वाटर कूलर भी लगाया जाएगा।

Related Topic:#UP News#State News

और पढ़ें