logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सरकारी कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देगी UP सरकार, दिवाली से पहले हुआ एलान 

UP की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान कर दिया है। पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस दिया जाएगा।

CM Yogi Adityanath

CM योगी आदित्यनाथ, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दीपावली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 14.50 लाख कर्मचारियों को 6908 रुपये बोनस के तौर पर मिलें। पिछले कई साल से यूपी की योगी सरकार दीपावली पर इसी तरह बोनस देती रही है। यहां यह जान लेना जरूरी है कि बोनस का 75 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट में जाएंगे और बाकी रकम नकद मिलेगी।

 

प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को वित्त विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने इसके संबंध में आदेश जारी किया। फिलहाल कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी DA में भी बढ़ोतरी की उम्मीदें हैं। केंद्र सरकार की ओर से केंद्र के कर्मचारियों के लिए DA बढ़ाने और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित कई अन्य राज्यों में भी हुई बढ़ोतरी के बाद यूपी के कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब PCS का रिजल्ट आते ही क्यों मचा बवाल? समझिए CBI जांच की मांग की वजह

किसे मिलेगा बोनस?

इस योजना के तहत वे कर्मचारी पात्र हैं लेवल-8 तक के अंदर आते हैं। यानी 47,600 से 1,51,100 तक का वेतनमान पाने वाले कर्मचारी बोनस पाने के हकदार हैं। अधिकतम बोनस की सीएम 6908 रुपये रखी गई है। वहीं, कम से कम 3 साल से काम कर रहे दैनिक वेतनभोगियों को 1184 रुपये का बोनस दिया गया। इसके लिए एक शर्त है कि उस कर्मचारी ने साल भर में कम से कम 240 दिन (हफ्ते में 6 दिन के हिसाब से) या 206 दिन (हफ्ते में 5 दिन के हिसाब से) काम किया हो।

 

यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर से पंजाब के सरकारी कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, 3 प्रतिशत DA बढ़ोतरी ठुकराई

 

यह भी स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 के बाद रिटायर हुए या फिर 30 अप्रैल 2027 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बोनस की पूरी रकम नकद दी जाएगी। जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच में कार्रवाई हुई है या किसी आपराधिक मुकदमे में कोई सजा मिली है, उन्हें बोनस नहीं दिया जाएगा। जिनके खिलाफ कोई जांच या आपराधिक मुकदमा चल रहा हो उनका बोनस भी जांच का नतीजा आने तक रोका जाएगा। साथ ही, बोनस के हकदार वही होंगे जिन्होंने कम से कम एक साल की सर्विस पूरी कर ली हो।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें