logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ATM में चेक किया तो महिला के खाते में अचनाक आ गए थे 10 करोड़, फिर जो हुआ...

मैनपुरी में बैंक की तकनीकी गलती से एक महिला के खाते में अचानक 10 करोड़ रुपये आ गए। महिला ने इतनी बड़ी रकम देखकर भी ईमानदारी दिखाई और एक रुपया भी निकालने से मना कर दिया।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रीता नाम की एक महिला के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में तकनीकी गलती से अचानक 9,99,49,588 रुपये यानी लगभग 10 करोड़ रुपये जमा हो गए। महिला के पति किसान हैं और उनका नाम पारसभान बहेलिया है। अमाउंट काफी बड़ा था फिर भी रीता ने इसे वापस लौटाने के लिए बैंक से अपील की।

 

बिछवां इलाके के देवगंज गांव की रहने वाली रीता नवरात्रि की अष्टमी के दिन कुछ पैसे निकालने के लिए अपने बैंक गई थीं। जब वह बैंक पहुंचीं तो पता चला कि सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद है। इसके बाद वह पास के ही एक एटीएम पर अपना बैलेंस चेक करने पहुंचीं। जैसे ही एटीएम की स्क्रीन पर करोड़ों की रकम उन्हें दिखाई दी, वह अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाईं। उन्हें लगा कि शायद मशीन में कोई खराबी है।

 

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या के आरोप में जेल चला गया पति, प्रेमी के साथ पकड़ी गई तो हुआ रिहा

सबूत के तौर पर बनाया वीडियो

पूरी तरह आश्वत होने के लिए रीता ने दूसरे एटीएम पर जाकर दोबारा अपना बैलेंस चेक किया। वहां भी वही करोड़ों की राशि उन्हें दिखाई दे रही थी। इस हैरान कर देने वाली बात को साबित करने के लिए और बाद में किसी कानूनी उलझन से बचने के लिए उन्होंने एटीएम स्क्रीन का एक वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्क्रीन पर दिख रहे 9.99 करोड़ रुपये साफ देखे जा सकते हैं।

 

खाते में करोड़ों रुपये होने के बावजूद रीता के मन में लालच नहीं आया और उन्होंने खुद बैंक से एक भी रुपया निकालने की कोशिश नहीं की, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों को भी सख्त हिदायत दी कि जब तक बैंक अधिकारी इस मामले के पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर देते, कोई भी इन पैसों को हाथ नहीं लगाएगा। उन्होंने बैंक प्रशासन से भी अपील की कि वे अपनी इस बड़ी गलती को जल्द से जल्द सुधारें।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में हड़ताली अधिकारियों पर सरकार सख्त, जेल भेजने की तैयारी

तकनीकी गड़बड़ी से हुई गलती 

जब इस मामले की जानकारी बैंक ऑफ इंडिया की करीमगंज शाखा के मैनेजर ऋषिकांत पाण्डेय तक पहुंची, तो उन्होंने प्राथमिक जांच के बाद इसे एक 'तकनीकी खराबी' या ट्रांजैक्शन की गलती बताया। बैंक मैनेजर का कहना है कि कभी-कभी सर्वर की गलती या सिस्टम एरर की वजह से खाते में गलत आकंड़े दिखाई देने लगते हैं। बैंक प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शाखा खुलने पर इस पूरे डेटा की जांच की जाएगी और रीता के खाते से यह अतिरिक्त राशि हटा दी जाएगी।

Related Topic:#UP News#Bank

और पढ़ें