logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'BJP को मजबूत करने के लिए काम करेंगे', राज्यपाल बने बृज मोहन के बयान पर मचा बवाल

ओडिशा के नए राज्यपाल बृज मोहन ने पत्रकारों से कहा कि वह बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इसी बयान को लेकर विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल ने विरोध किया।

 Brij Mohan

बृज मोहन राम, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ओडिशा के नव नियुक्त राज्यपाल बृज मोहन राम ने मीडिया के सामने ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर बवाल मच गया। बृज मोहन राम ने पत्रकारों के सामने साफ तौर पर बता दिया कि वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए काम करेंगे, ताकि भविष्य में बीजेपी को ज्यादा वोट मिलें। इस बयान को लेकर विपक्षी दल बीजू जनता दल (BJD) ने विरोध किया। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है और मांग की कि बृज मोहन को वापस बुलाया जाए। राज्यपाल की भूमिका निष्पक्ष होनी चाहिए। इसी वजह से विपक्षी पार्टी ने बृज मोहन राम पर सवाल उठाए।

 

राज्यपाल बृज मोहन राम ने बुधवार को पीटीआई के पत्रकारों के सामने विवादित बयान दिया। इस बयान को लेकर बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘ओडिशा के लोग पार्टी का काम करने के लिए मनोनीत राज्यपाल के उत्साह को देख रहे हैं। उम्मीद है कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ उन्हें ओडिशा के लोगों की सेवा करने का जोश और शक्ति देंगे, जिससे वे संवैधानिक गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।’ इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़

बृज मोहन का बयान

पीटीआई के वीडियो में बृज मोहन ने पहले साफ तौर पर कहा कि वह पूरे झारखंड के अनुसूचित मोर्चा के प्रभारी और अध्यक्ष तीन बार रह चुके हैं। मोर्चा को आगे बढ़ाने में उन्होंने बहुत काम किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी उनका अपना संगठन है, इसलिए वहां बीजेपी को वोट कैसे मिलें, इस पर वह चिंता करेंगे।

विपक्ष ने उठाए सवाल

बृज मोहन के बयान पर बीजू जनता दल ने सवाल उठाए। उनके साथ कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी न सिर्फ बृज मोहन पर सवाल उठाए, बल्कि बीजेपी पर भी आरोप लगाए। इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने एक्स पर कहा कि राज्यपाल का काम किसी पार्टी के चुनावी हितों के लिए काम करना नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस ने 2 करोड़ की अफीम के साथ महिला और दो तस्करों को किया गिरफ्तार

 

ओडिशा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘राज्यपाल की संवैधानिक जिम्मेदारी निष्पक्ष रूप से संविधान का पालन करना है, न कि किसी राजनीतिक पार्टी के चुनावी हितों को आगे बढ़ाना है।’

 

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक तंज भरे पोस्ट में कहा, ‘हैलो ओडिशा, ये आपके नए राज्यपाल हैं। उनका कहना है कि उनका काम ओडिशा में भगवा संगठन (बीजेपी) को मजबूत करना है। यह राज्य बेरोजगार वरिष्ठ संघियों के लिए कचरा डालने की जगह बन गया है।’

Related Topic:#State News

और पढ़ें