logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में UPSC की तैयारी करने वाले छात्र ने की आत्महत्या, नोट में बताई वजह

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी करने वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली। 25 साल के भारत कुमार रेड्डी ने सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

UPSC Aspirant

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) परिक्षा की तैयारी करने वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली। 25 साल के भारत कुमार रेड्डी ने अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। फ्लैट के आसपास पिछले दो दिनों से बदबू आ रही थी। पुलिस को भारत कुमार के फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे पुलिस को संकेत मिला कि भारत तनाव और डिप्रेशन से परेशान था। आस-पड़ोस में रहने वालों के मुताबिक, वह पिछले एक साल से इसी फ्लैट में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने भारत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस को ओल्ड राजेंद्र नगर के मकान नंबर 11A/16 में भारत का शव मिला। भारत मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और पिछले एक साल से दिल्ली में रह रहा था। भारत के पड़ोस में रहने वाले सीलम ने बताया कि पिछले दो दिनों से मकान में बदबू आ रही थी। मकान के परिसर में रहने वाले कुत्ते को बदबू की वजह से उल्टी हुई थी। इसके बाद पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी, जिसने पुलिस को बुलाया।

 

यह भी पढ़ें: नोटिस मिला, हाई कोर्ट ने फटकारा, अब वही जमीन यूसुफ पठान को तोहफे में मिलेगी

मकान मालिक ने दी पुलिस को जानकारी

मकान मालिक ने सोमवार दोपहर करीब 2:38 बजे पुलिस को फोन किया और जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस फ्लैट पहुंची। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ा गया। भारत अपने कमरे में फंदे से लटका पाया गया।

 

पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला कि भारत एक रूममेट के साथ फ्लैट में रहता था। उसका रूममेट एक हफ्ते पहले अपने घर गया था। इस वजह से आत्महत्या से पहले भारत फ्लैट में अकेला ही रह रहा था।

 

यह भी पढ़ें: 'CJP का विरोध प्रदर्शन विदेशी फंडिंग से हो रहा है', दिलीप जायसवाल का आरोप

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

पुलिस ने फ्लैट पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया था, जिसे भारत के कमरे में सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट पढ़ने के बाद संकेत दिया कि भारत पढ़ाई को लेकर बेहद चिंतित था।

 

फिलहाल पुलिस ने भारत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्महत्या की कोई और वजह तो नहीं थी।

Related Topic:#State News

और पढ़ें