पंजाब के लुधियाना शहर में एक 69 साल की NRI महिला रुपिंदर कौर की कथित तौर पर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या, रुपिंदर कौर के मंगेतर ने चरणजीत सिंह ने कराई है। चरणजीत की उम्र 67 साल है। वह इंग्लैंड में रहता है। चरणजीत सिंह ने रुपिंदर सिंह से शादी रचाने से इनकार कर दिया था, वह उससे छुटकारा पाना चाहता था।
पुलिस ने बताया कि रुपिंदर और चरणजीत की मुलाकात एक साल पहले एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। रुपिंदर अमेरिका से लुधियाना आई थीं और यहां एक संपत्ति विवाद को सुलझाना चाहती थीं। चरणजीत ने अपने पुराने परिचित सुखजीत सिंह को रुपिंदर की मदद करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: 19KM दूर के अस्पताल क्यों ले जाया गया? BMW कांड पर उठे सवाल
'जिससे मदद करनी थी, हत्यारा बन गया'
सुखजीत सिंह, लुधियाना कोर्ट में टाइपिस्ट का काम करता था। सुखजीत और रुपिंदर एक ही घर में रहने लगे। रुपिंदर ने सुखजीत के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर की, जिसे सुखजीत और चरणजीत ने मिलकर आपस में बांट लिया। जब रुपिंदर ने शादी का दबाव बनाया, तो चरणजीत घबरा गया।
'मंगेतर ने दी 50 लाख की सुपारी'
चरणजीत, रुपिंदर के साथ रिश्ते में जाना नहीं चाहता था। उसने रुपिंदर की हत्या कराने के लिए सुखजीत को 50 लाख रुपये की सुपारी दी। 12 जुलाई को सुखजीत ने किला रायपुर गांव में अपने घर पर रुपिंदर की बेसबॉल बैट से पीटकर हत्या कर दी। लाश को जला दिया, 4 बैग में भरकर घुंगराना गांव के नाले में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें: हत्या के आरोपी के बेटे से ही घूस ले रहा था सब इंस्पेक्टर, गिरफ्तार
टुकड़ों में मिली लाश
मंगलवार को पुलिस ने रुपिंदर का टूटा हुआ आइफोन बरामद किया है। लाश के टुकड़े भी मिले हैं। सुखजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के करीब 1 महीने बाद ही सुखजीत ने खुद ही पुलिस में रुपिंदर के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
इंग्लैंड में रहता है मंगेतर
सुखजीत ने अपनी शिकायत में कहा था कि रुपिंदर 19 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकलीं थीं। उनका फोन नहीं मिल रहा था। चरणजीत यूके में है। पुलिस ने चरणजीत के खिलाफ हत्या और साजिश का केस दर्ज किया है। रुपिंदर की बहन कमलजीत खैहरा ने कहा है कि उनकी बहन अमेरिका में रहती थी। चरणजीत से शादी के लिए भारत आई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।