उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) को बड़ी सफलता मिली है। बहराइच जिले में स्थित रूपईडीहा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक खालिस्तान समर्थक और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह और मनवीर सिंह ढिलों के तौर पर हुई है। विक्रमजीत सिंह अलगाववादी संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़ा है। वहीं मनवीर अमेरिकी नागरिक है।
पुलिस के मुताबिक मनवीर सिंह ढिल्लों मूलरूप से पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। 2023 में पंजाब के अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में पुलिस को विक्रमजीत सिंह की तलाश थी। मनवीर भी 'वारिस पंजाब दे' से जुड़ा है। वह भी एक मामले में वांछित था। दोनों को बिना दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: जॉर्डन पर सबसे अधिक हमले क्यों कर रहा ईरान, उसकी रणनीति क्या है?
बहराइच के तीन लोग भी गिरफ्त में
इसके अलावा एसएसबी और यूपी पुलिस ने संयुक्त अभियान में तीन अन्य आरोपी सुरेश कुमार पाठक, दिलीप उपाध्याय और राहुल कुमार को भी पकड़ा है। इन पर मनवीर और विक्रमजीत को भारत में अवैध तरीके से घुसने में मदद करने का आरोप है। तीनों आरोपी रूपईडीहा कस्बे के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका-सऊदी अरब परमाणु डील से क्यों टेंशन में इजरायल, क्या होगा ईरान वाला हाल?
खुफिया अधिकारियों ने की पूछताछ
बहराइच के एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो व्यक्तियों को बिना वैध दस्तावेज के धुसपैठ करने पर पकड़ा गया है। रूपईडीहा सीमा चौकी पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय विक्रमजीत और मनवीर को पुलिस व एसएसबी ने रोककर पूछताछ की तो उनकी असलियत का पता चला। दोनों के खिलाफ रूपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं सीमा पर तैनात तमाम सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की है।