logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जाम में फंस गई बच्ची, अस्पताल नहीं पहुंच पाई, चाचा की गोद में तोड़ा दम

अलीगढ़ के खैर में भारी जाम में फंसने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। तेज बुखार से हालत बिगड़ने पर उसके चाचा उसे अस्पताल ले जा रहा था लेकिन करीब एक घंटे जाम में फंसा रहा।

representative image of child died

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini Ai

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के खैर कस्बे में भारी जाम के चलते एक 6 साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। विष्णुपुरी गांव की रहने वाली बच्ची को तेज बुखार था और हालत बिगड़ने पर उसका चाचा उसे इसाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जा रहा था। इस बीच अलीगढ़-पलवल रोड पर तिरंगा तिराह से मिनी बाईपास तक लगे लंबे जाम में वह करीब एक घंटे तक फंसा रहा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

 

बच्ची की हालत बिगड़ती देख चाचा पहले उसे चार पहिया गाड़ी से लेकर निकला था। तिरंगा तिराहा पहुंचते ही गाड़ी जाम में फंस गया। समय कम होता देख उसने एक परिचित से बाइक मांगी और बच्ची को गोद में लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन जाम इतना ज्यादा था कि बाइक भी आगे नहीं निकल सकी। चाचा लोगों से रास्ता देने की गुहार लगाता रहा लेकिन जाम नहीं खुला।

 

यह भी पढ़ें: माला पहनाने बुलाया, फिर जिलाध्यक्ष को पीटा; बीकानेर कांग्रेस में क्यों मचा बवाल?

चाचा ने बताई आपबीती

मृत्य बच्ची का नाम उर्मी है। उर्मी के चाचा ने वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुआ बताया, 'भैया बुखार आया और हमाई उर्मी की प्लेटलेट्स गिर गई। अस्पताल लाते समय जाम में फंस गए। हम तीन भाई मे एक लडकी है और ये बडी बेटी है।' बताया जो रहा है कि अस्पताल से ठीक पहले 2 किमी लंबा जाम लगा था।

 

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर एक्ट में कुर्क हुई कोठी, अफजाल परिवार को वापस कैसे मिली? इनसाइड स्टोरी

पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

मीडिया रिपोर्ट में छपे चश्मदीदों के मुताबिक, इस दौरान मौके पर न तो ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी और न ही खैर थाने की पुलिस दिखाई दी। जब काफी देर बाद जाम खुला और पिता बच्ची को लेकर आगे बढ़ सका, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत के बाद पिता फूट-फूटकर रोने लगा और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। वह बच्ची को लेकर वापस घर चला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

Related Topic:#UP News#State News

और पढ़ें