logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अचानक दिया इस्तीफा, क्या है वजह?

उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS ऑफिसर दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

 IAS Divya Mittal, Divya Mittal Resignation

आईएएस दिव्या मित्तल, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की चर्चित इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस) ऑफिसर दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते IAS से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने  अपने साधारण परिवेश का जिक्र किया और मेहनत के दिनों को याद किया।

 

दिव्या मित्तल वह इस समय राजस्‍व विभाग में विशेष सचिव पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह देवरिया में डीएम पद संभाल रही थीं। इसके अलावा, वह मिर्जापुर की जिलाधिकारी भी रह चुकी हैं। अपने काम की वजह से जनता के मन में उन्‍होंने एक खास मुकाम बनाया था।

 

यह भी पढ़ें: 'हो सकता है CM के तौर पर देखें...', CM योगी की जगह लेंगे केशव मौर्य?

सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था।'

IAS दिव्या ने देश में वापस लौटने के सपने के बारे में बताया। उन्होंने अपने देश में न होना खलता था। उन्होंने बताया कि मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताकत, सब इस मिट्टी का कर्ज था मुझ पर, वो कर्ज चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों, सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।

क्या है इसके पीछे की वजह? 

दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में शेयर किए पत्र में साफ किया है कि यह इस्तीफा अपनी इच्छा से दिया गया है, इसके पीछे किसी बाहरी दबाव, विवाद या असहमति का कोई जिक्र नहीं। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें