logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गोंडा में हादसा: श्रद्धालुओं से भरी SUV सरयू नहर में गिरी, 11 की मौत

गोंडा जिले में रविवार को एक एसयूवी कार सरयू नहर में गिर गई, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए

Gonda accident

नहर में डूबी कार। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को एक एसयूवी कार सरयू नहर में गिर गई, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग धार्मिक कार्य के लिए मंदिर जा रहे थे।

 

इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि एसयूवी कार में सवार सभी श्रद्धालु मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव गांव से खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में पवित्र जल चढ़ाने जा रहे थे, तभी बेलवा बहुता के पास यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

 

यह भी पढ़ें: अनंतनाग: झरने की मरम्मत कर रहे थे मजदूर, दशकों पुरानी मूर्तियां मिलीं

ड्राइवर सहित 15 लोग सवार थे

SHO गोपाल राय ने बताया कि एसयूवी में ड्राइवर सहित 15 लोग सवार थे। ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण SUV कार सड़क से उतरकर नहर में पलट गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस फोर्ट मौके पर पहुंची।

 

बच्चों सहित 11 शव निकाले गए

ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से डूबे हुए वाहन से महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 11 शव निकाले गए। पुलिस ने बताया कि चार अन्य यात्रियों को बचाया गया जिनकी हालत गंभीर हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

यह भी पढ़ें: डांस बार में MNS कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, हमले का वीडियो वायरल

सीएम ने घटना का लिया संज्ञान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 

 

उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, 'जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें