logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बाद में उसे छोड़कर किसी और से किया निकाह

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। बाद में जब प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा तो महिला ने किसी और से निकाह कर लिया।

representative image of Crime Scene हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला किसी फिल्म की कहानी की तरह लगता है लेकिन यह किसी के साथ हुई असली घटना है। यहां पति की हत्या के मामले में करीब 11 महीने से फरार चल रही साईन बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि साईन ने अपने प्रेमी सारिम के साथ मिलकर पति रियासत की हत्या की साजिश रची थी। 

 

हैरानी की बात यह है कि जिस प्रेमी के साथ मिलकर उसने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी, बाद में उसी से दूरी बना ली। इसके बाद उसने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में रहने वाले एक दूसरे युवक से निकाह कर लिया और उसके साथ रहने लगी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप के साथ ज्ञानेश कुमार ऐसा नहीं होने देते..,' US चुनाव पर मजे ले रही CJP

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के केतीपरा मोहल्ले की नई बस्ती का है। सारिम रियासत  नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ बागपत में रहता था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उसकी पत्नी साईन की पड़ोस में रहने वाले सारिम उर्फ कटा से नजदीकियां बढ़ गईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब रियासत को पत्नी और सारिम के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होने लगा। पुलिस का दावा है कि इसके बाद साईन और सारिम ने रियासत को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर 2025 की शाम सारिम रियासत के घर पहुंचा था। वहां रियासत ने उसे देख लिया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सारिम ने चाकू से रियासत पर हमला कर दिया। आरोप है कि साईन ने अपने पति के पैर पकड़ लिए, ताकि वह खुद को बचाकर भाग न सके। वहीं सारिम ने रियासत के सीने पर चाकू से कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण रियासत की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। रियासत के भाई इसरार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और साईन तथा सारिम को आरोपी बनाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें: 'कोई पैसे मांगे तो थाने जाओ', कांग्रेस के 'टिकट स्कैम' पर बोले राजेंद्र पाल गौतम

हत्या के बाद दोनों फरार

हत्या के बाद साईन और सारिम दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और दोनों पर इनाम भी घोषित किया। कुछ समय बाद सारिम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, लेकिन साईन पुलिस की पकड़ से बाहर रही। इसी दौरान उसने सारिम से भी अपना रिश्ता खत्म कर लिया और मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक से दूसरा निकाह कर लिया। वह उसके साथ रहने लगी लेकिन पुलिस अभी भी उसकी तलाश कर रही थी। करीब 11 महीने बाद पुलिस को उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली। इसके बाद बागपत कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे एक होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें