logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य हुईं घरेलू हिंसा का शिकार? पति के खिलाफ कराई FIR

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने गिरधारी लाल साहू पर मारपीट का आरोप लगाया।

 Rekha Arya

रेखा आर्य, Photo Credit- social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं। रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर मारपीट का आरोप लगाया। रेखा ने वीडियो में बताया कि उनके पति ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। इसके साथ ही रेखा ने वीडियो में सभी महिलाओं से घरेलू हिंसा न सहने की अपील की। रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

 

रेखा ने गुरुवार को देहरादून के कैंट थाने में गिरधारी लाल साहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रेखा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने पति से संबंधित एक ऑडियो शेयर किया, जिसमें गिरधारी लाल साहू अपनी पत्नी के खिलाफ बातें बोल रहे थे। रेखा आर्य अपने वैवाहिक जीवन को लेकर चिंतित हो गईं। इस वजह से उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

यह भी पढ़ें: 'देशद्रोही मुझे वोट न दें, EVM अशुद्ध हो जाएगी', BJP MLA रत्नाकर का वीडियो वायरल

वीडियो में रेखा आर्य क्या बोलीं?

रेखा आर्य ने वीडियो की शुरुआत में बताया कि वह एक ऑडियो शेयर करने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन और घरेलू हिंसा को लेकर कहा, 'इस ऑडियो ने मुझे झकझोर दिया है। मेरे रिश्ते पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। मेरे वैवाहिक जीवन के समर्पण पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्या सच्चाई और ईमानदारी के साथ रहने पर यह पीड़ा मिलती है? इस ऑडियो को सुनने के बाद मुझे पुलिस में तहरीर देनी पड़ी।'

 

इसके बाद रेखा आर्य ने अपील की कि कोई भी महिला घरेलू हिंसा न सहे। इसी सिलसिले में उन्होंने कहा, 'महिला आम हो या खास, उसे घरेलू अत्याचार नहीं सहना है, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठानी है।' इसके बाद रेखा आर्य ने एक ऑडियो सुनाया।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा नाम नेताओं और अफसरों से ना जोड़ें', फरार चल रही श्रद्धा दुबे ने की अपील

रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ी

वीडियो शेयर करने के बाद रेखा आर्य का ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा। इसके बाद उन्हें कृष्णा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल के डॉक्टर सिद्धांत खन्ना ने बताया कि फिलहाल रेखा की हालत ठीक है।

रेखा आर्य के एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस गंभीरता से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इस मामले को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपों और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#State News

और पढ़ें