विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उत्तराखंड-पंजाब में कई बड़े अधिकारियों के तबादला हो गया है। उत्तराखंड की बात करें तो राज्य के इस ट्रांसफर लिस्ट में 13 आईएएस और 17 आईपीएस के साथ पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, सचिवालय सेवा के अफसरों का भी ट्रांसफर हुआ है। वहीं, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली और बागेश्वर जिले के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं।
वहीं, बात करें पंजाब की तो राज्य सरकार ने 25 IPS और 6 PPS अफसरों समेत कुल 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव आयोग ने 30 नवंबर तक एक ही जगह पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में फैक्ट्रियां तो बढ़ीं लेकिन असली टेक्नोलॉजी का मालिक कौन?
उत्तराखंड में कहां किसका हुआ ट्रांसफर?
उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 13 IAS और 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके अलावा, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली और बागेश्वर जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं। सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारी में भी फेरबदल किया गया है।
पंजाब में कहां किसका हुआ ट्रांसफर?
पंजाब सरकार ने एडमिनिस्ट्रेटिव आधार पर तुरंत प्रभाव से कई IPS और PPS अधिकारियों समेत 31 पुलिस अधिकारियों के बड़े फेरबदल का आदेश दिया है। अमृतसर, लुधियाना और अन्य जिलों में पुलिस के अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह को लुधियाना का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया, सतिंदर सिंह ने स्वपन शर्मा की जगह ली है।
स्वपन शर्मा को रोपड़ रेंज का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) का प्रभार दिया गया है। इसके अनुसार गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है और उन्होंने सतिंदर सिंह की जगह ली है। वहीं हरमनबीर सिंह को डीआईजी (सीमा रेंज) बनाया गया है।