logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वाराणसी में बढ़ी ठंड, 10 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; कोहरे का अलर्ट

वाराणसी में ठंड का असर बढ़ने लगा है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शहर में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 Ganga Ghat in Varanasi

वाराणसी का गंगा घाट। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पूर्वांचल और वाराणसी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। तापमान में तेजी से गिरावट आने के कारण ठंड बढ़ गई है। रात से ही ठंड का असर महसूस होने लगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सुबह तीन बजे के बाद ठंड और बढ़ गई। कोहरे के बीच लोगों को गलन और कंपकंपी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। पछुआ हवाएं अपने साथ पहाड़ों की ठंड लेकर आ रही हैं।

 

आमतौर पर ऐसी ठंड दिसंबर के मध्य में पड़ती है, लेकिन इस बार नवंबर में ही सर्दी बढ़ गई है। सुबह ग्रामीण इलाकों में कोहरा ज्यादा रहा, जबकि शहर और कस्बों में इसका असर कम दिखाई दिया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरा और घना होने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों में वाराणसी का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। इस दौरान हवा में नमी यानी आर्द्रता 70 से 91 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। 

 

यह भी पढ़ें: PM-CM के पोस्टर फाड़े, 3 गिरफ्तार, RJD बोली- 'हमें बदनाम किया जा रहा है'

सुबह चली पछुआ हवा

सुबह पछुआ हवाओं के कारण लोगों को गलन भरी ठंड महसूस हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने पर ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नवोदय स्कूल में 9वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, 6 सीनियर छात्र सस्पेंड

 

बच्चों और बुजुर्ग रखें ध्यान

ठंड से बचने के लिए सुबह और देर रात घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। पछुआ हवाओं से बचने की कोशिश करें। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, क्योंकि उन्हें सर्दी-जुकाम और ठंड लगने का खतरा ज्यादा रहता है। उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं और उनकी सेहत पर नजर रखें। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर आगे भी बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में बढ़ती ठंड के लिए तैयार रहने की जरूरत है।


और पढ़ें