logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चंदा प्रकरण: विपक्षी नेताओं से हो पूछताछ, VHP ने पुलिस को लिखा खत

वीएचपी ने अयोध्या पुलिस को पत्र लिखा है। उन विपक्षी नेताओं से पूछताछ करने की मांग की, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी की और तमाम तरह के आरोप लगाए।

Arvind Kejriwal

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। (Photo Credit: AAP)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण मामले सियासी बयानबाजी के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अयोध्या पुलिस से बड़ी मांग की है। संगठन ने अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं के बयान दर्ज करने की मांग की।

 

वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या पुलिस को लिखी अपनी चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल, राम गोपाल यादव, संजय सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं के चंदा गबन मामले से जुड़े बयान का जिक्र किया और इन नेताओं को तलब करने, उनके बयान दर्ज करने और आरोपों के पीछे के सबूत और स्रोत मांगने का अनुरोध किया।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, हर महीने पटना में लगेगा सहयोग शिविर

 

4 जुलाई को लिखे अपने पत्र में आलोक कुमार ने कहा कि इन नेताओं ने जो आरोप लगाए हैं, उन्हें टेलीविजन चैनलों, सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों ने प्रसारित किया है। पत्र में उल्लेखित और अन्य व्यक्तियों के बयान से यह विश्वास होता है कि वे मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से परिचित हैं। 

 

 

 

 

'नेताओं से पूछा जाए कि आरोपों का आधार क्या है'

पत्र में वीएचपी ने कहा कि निष्पक्ष, पूरी और बिना किसी भेदभाव के जांच सुनिश्चित करने के लिए यह सही होगा कि कानून के प्रावधानों के तहत इन लोगों को बुलाया जाए और उनके बयान दर्ज किए जाएं और पूछा जाए कि के आरोपों का तथ्यात्मक आधार क्या है, उनकी जानकारी का स्रोत और आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेज या सामग्री है।

 

यह भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर भाई-बहन को बनाया बंधक, महिला के साथ गैंगरेप, FIR हुआ दर्ज

 

आगे कहा गया कि अगर इन लोगों में कोई भी अपने आरोपों के समर्थन में भरोसेमंद सामग्री उपलब्ध कराता है तो इससे सच्चाई का पता लगाने में मदद मिलेगी। अगर यह व्यक्ति बिना किसी तथ्यात्मक आधार या सहायक सामग्री के जानबूझकर झूठे या गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाए गए हैं तो जांच एजेंसी कानून के तहत कार्रवाई करने पर विचार कर सकती है।

'बिना किसी सजा के बच निकले'

वीएचपी ने कहा कि किसी को भी ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाने की इजाजत नहीं दी जा सकती, जिनसे नफरत, दुर्भावना और दुश्मनी की भावना पैदा हो, उसे बढ़ावा मिले और वे बिना किसी सजा के बच निकलें। ऐसे मामले में कानून अपना काम करेगा।

Related Topic:#Ayodhya Ram Mandir

और पढ़ें