logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बांका में निगरानी का एक्शन, जमीन के काम के लिए 20 हजार रिश्वत लेते CO गिरफ्तार

बिहार के बांका में निगरानी विभाग ने चांदन CO रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जमीन के काम के बदले रिश्वत मांगी थी।

representative image of bribe raid

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के बांका जिले में निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। ताजा मामला चांदन अंचल का है। निगरानी विभाग की विशेष टीम ने चांदन के CO रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटना से आई निगरानी टीम ने जाल बिछाकर CO को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद टीम CO को अपने साथ पटना ले गई। यह कार्रवाई रैयत सियाराम यादव की शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े एक काम के बदले CO ने रिश्वत की मांग की थी। 20 हजार रुपये पहली किश्त के रूप में लिए जा रहे थे तभी निगरानी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

 

जानकारी के मुताबिक झाझा के मौरवे टोला निवासी सियाराम यादव का चांदन अंचल में जमीन से जुड़ा काम था। आरोप है कि इस काम के लिए CO रविकांत कुमार ने रिश्वत की मांग की। परेशान होकर सियाराम ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन किया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। जैसे ही CO ने 20 हजार रुपये हाथ में लिए पहले से घात लगाए निगरानी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। कार्यालय में ही कार्रवाई हुई। नोटों की गिनती और केमिकल जांच के बाद सीओ को हिरासत में ले लिया गया।

 

यह भी पढ़ें: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद में BJP की वापसी, कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका

चांदन अंचल में तीन महीने में दूसरी बड़ी कार्रवाई

चांदन अंचल में यह तीन महीने के अंदर निगरानी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 2 जून को इसी अंचल के अमीन आदित्य कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। अब CO के पकड़े जाने से पूरे जिले में चर्चा तेज हो गई है। बांका जिले में पिछले तीन महीनों में निगरानी विभाग की कुल सात कार्रवाइयां हुई हैं। इनमें चांदन अंचल की दो कार्रवाई खास तौर पर चर्चा में हैं। एक ही अंचल में दो अधिकारियों का ट्रैप में फंसना कई सवाल खड़े कर रहा है।

बांका में लगातार ऐक्शन से सरकारी महकमे में हड़कंप

लगातार हो रही कार्रवाइयों से सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। निगरानी विभाग शिकायतों के बाद अलग-अलग तरीकों से कार्रवाई कर रहा है। कहीं ट्रैप लगाकर रंगे हाथ पकड़ा जा रहा है तो कहीं कार्यालय में दबिश दी जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामलों में भी छापेमारी हो रही है। निगरानी की सक्रियता से यह संदेश गया है कि रिश्वत मांगने वाले अधिकारी-कर्मचारी अब बच नहीं पाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'मृतक के बेटे का वीडियो देखो', राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा तो AAP ने दी नसीहत

 

शिकायत मिलते ही विभाग सत्यापन कर कार्रवाई कर रहा है। ट्रैप की कार्रवाई में गिरफ्तारी होने से अन्य अधिकारियों में भी डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के विभिन्न विभागों में अभी भी लेन-देन की शिकायतें सामने आती रहती हैं। अंचल कार्यालय, ब्लॉक, रजिस्ट्री कार्यालय समेत कई जगहों पर बिना पैसे के काम नहीं होने के आरोप लगते हैं। आम लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए भी चक्कर काटने पड़ते हैं और बिचौलियों का सहारा लेना पड़ता है।


और पढ़ें