logo

ट्रेंडिंग:

गरियाबंद अचानक सुलग क्यों पड़ा? घर, मकान, दुकान सब राख, आखिर हुआ क्या?

गरियाबंद में मंदिर विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी झड़प हुआ है जिसमें आगजनी और पथराव के बाद पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Gariaband Violence

गरियाबंद हिंसा, Photo Credit- ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का एक गांव रविवार को जंग का मैदान बन गया। यहां फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इतना तूल पकड़ा कि गुस्साए लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर हमला कर दिया और आग लगा दी। इस झड़प के दौरान तीन से चार गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। जब पुलिस स्थिति को संभालने पहुंची, तो उन पर भी पथराव किया गया, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। फिलहाल गांव में कर्फ्यू जैसे हालात हैं और IG खुद मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

 

हालात बिगड़ते देख फिंगेश्वर पुलिस के साथ-साथ भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के कोने- कोने पर जवान तैनात हैं।

 

यह भी पढ़ें: बाबा ड्रेस-मोहम्मद दीपक और बजरंग दल का विवाद, आखिर सुलग क्यों उठा कोटद्वार?

4 महीने पुराना विवाद

गांव वालों के अनुसार यह विवाद करीब 4 महीने पुराना है जिसमें कुछ लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट की गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान करते हुए जेल भेज दिया था। 

1 फरवरी को आरोपी जैसे ही जेल से छूट कर आए उन्होंने सुबह करीब 11 बजे शिकायतकर्ता को देखते ही उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते यह व्यक्तिगत लड़ाई दो समुदायों के बीच के बड़े संघर्ष में बदल गई, जिसमें हथियारों और पत्थरों का खुलकर इस्तेमाल हुआ।

ग्रामीणों का आरोप

गांव वालों का कहना है कि यह विवाद केवल मारपीट तक सीमित नहीं है। स्थानीय ग्रामीण जितेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, इन हमलावरों ने करीब डेढ़ साल पहले गांव के एक शिव मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया था, जिसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: बीजेपी और कांग्रेस ने फिर कर लिया गठबंधन, नाम रखा 'भारत विकास आघाडी'


ग्रामीणों का आरोप है कि जमानत पर बाहर आते ही इन लोगों ने रंजिश के चलते गांव के नरेंद्र साहू, रेखराम और अन्य 4-5 लोगों पर जानलेवा हमला किया। इसी हमले की खबर फैलते ही दूसरे पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपियों के घरों में आगजनी कर दी।

 

अब पुलिस इस मामले पर तेजी से कार्रवाई कर रही है। मौके पर भारी पुलिस बल के तैनात होने से इलाके में शांति की स्थिति बहाल हो गई है। बाकी आरोपियों की पहचान र उनकी तलाश जारी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap