logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन बनेगा हरियाणा का नया मुख्य सचिव? रेस में ये 6 नाम

डॉ. विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त नियुक्त होने के बाद अब हरियाणा के अगले मुख्य सचिव की तलाश शुरू हो गई है। हरियाणा के नए मुख्य सचिव के तौर पर 6 नाम चर्चा में चल रहे हैं।

vivek joshi

हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव विवेक जोशी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा का अगला मुख्य सचिव कौन होगा? इसकी तलाश तेज हो गई है। वो इसलिए क्योंकि हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी चुनाव आयुक्त बन गए हैं। विवेक जोशी नवंबर 2024 में टीवीएसएन प्रसाद के रिटायर होने के बाद मुख्य सचिव बने थे। अब उनके चुनाव आयोग में जाने के बाद हरियाणा के नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू हो गई है।


विवेक जोशी पहले केंद्र सरकार में नियुक्त थे। पिछले साल ही उन्हें हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। अब उनके चुनाव आयोग में जाने के बाद हरियाणा के नए मुख्य सचिव के लिए 6 अधिकारी रेस में शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें-- ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को कांग्रेस ने 'जल्दबाजी' क्यों बताया?

कौन-कौन रेस में शामिल?

हरियाणा के नए मुख्य सचिव के जो अधिकारी रेस में शामिल हैं, उनमें सबसे सीनियर सुधीर राजपाल और डॉ. सुमिता मिश्रा हैं। 1990 बैच के ही अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण, राज शेखर कुंडरू और अंकुर गुप्ता का नाम भी शामिल है।


अनुराग रस्तोगी 30 जून और आनंद मोहन 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में सुमिता मिश्रा, सुधीर राजपाल, राज शेखर कुंडरू और अंकुर गुप्ता अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं।


हरियाणा कैडर के 1990 बैच के सबसे सीनियर IAS अफसरों में सुधीर राजपाल शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने जितने भी आदेश जारी किए हैं, उनमें सीनियोरिटी क्रम में सबसे ऊपर सुधीर राजपाल को ही रखा है। उनके बाद डॉ. सुमिता मिश्रा हैं। सुमिता मिश्रा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में काम कर चुकी हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कितना जानते हैं आप?

विवेक जोशी कौन हैं?

विवेक जोशी अब नए चुनाव आयुक्त होंगे। सोमवार को ही प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। 21 मई 1966 को जन्मे विवेक जोशी ने 1987 में रूड़की यूनिवर्सिटी से BE की पढ़ाई की है। उन्होंने स्विट्जरलैंड से इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में PhD भी हासिल की है। हरियाणा के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालने से पहले विवेक जोशी केंद्र सरकार में डेप्युटेड थे। उन्होंने वित्त मंत्रालय और गृह मंत्रालय में अहम पद संभाले हैं। 2001 से 2006 तक कपड़ा मंत्रालय के डायरेक्टर के रूप में भी उन्होंने काम किया है। इसके साथ ही वो RBI और SBI के बोर्ड में सदस्य भी रहे हैं। 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें