logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा लेकिन अब दोहरी आफत, जानिए दिल्ली का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। आज यमुना नदी में जलस्तर कम होने के कारण दिल्ली को थोड़ी राहत मिली है।

Delhi Flood

दिल्ली में बाढ़, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया था जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। कई दिनों तर बाढ़ और बारिश से परेशान रहने के बाद दिल्ली वालों को अब राहत मिलने की संभावना है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से पहले ही लोगों को राहत शिवरों में शिफ्ट कर दिया गया है। यमुना नदी में जलस्तर कम हुआ है लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। अभी भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी भरा हुआ है। बाढ़ वाले इलाकों में अब लोगों ने कई बीमारियों की शिकायतें कीं हैं, जिससे अब प्रशासन के सामने लोगों को बीमारी से बचाना भी चुनौती बन गया है।

 

बता दें कि यमुना का खतरे का निशान 205.33 होता है। आज यानी शनिवार सुबह 5 बजे यमुना में पानी का लेवल  206.67 था और 6 बजे तक यह कम होकर  206.65 तक पहुंच गया था। हालांकि, अभी भी यमुना खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही है। हथिनीकुंड बैराज और ओखला बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में जलस्तर इससे नीचे नहीं आ रहा है। आज सुबह 6 बजे हथनी कुंड बैराज से 58216 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 120220 क्यूसेक, ओखला बैराज से 218028 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया।

 

यह भी पढ़ें-- कहीं बाढ़, कहीं लैंडस्लाइड; हर दिन कितने पेड़ काट दे रहे हैं हम?

दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट

दिल्ली वालों को कल बारिश से राहत मिली थी लेकिन आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अभी खतरा टला नहीं

बारिश से राहत मिलने के कारण यमुना में भी जलस्तर थोड़ा कम हुआ है। यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिविल लाइंस के कई हिस्से यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण जलमग्न हो चुके हैं।

 

हरियाणा और पंजाब में आज पहले की तुलना में कम बारिश होगी लेकिन अगर बारिश के कारण यमुना का पानी बढ़ा तो दिल्ली वालों के लिए आफत बन जाएगा। हथनी कुंड बैराज, वजीराबाद बैराज और  ओखला बैराज में भी पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। अभी भी यमुना बाजार, मजनू का टीला, गीता कॉलोनी, गढ़ी मांडू, कश्मीरी गेट और मयूर विहार जैसे इलाके पानी-पानी हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- पंजाब से हिमाचल तक बाढ़ से बेहाल, भीषण तबाही, कहां क्या है हाल?

दिल्ली वालों पर दोहरी मार

दिल्ली एक तरफ बाढ़ और बारिश से परेशान है तो दूसरी तरफ राहत शिवरों में लोग बीमार पड़ रहे हैं। अब तक लगभग 14,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों को बुखार और फंगल इंफेक्शन की शिकायतें हो रही हैं। राहत शिवरों के बाहर किसी भी आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस भी तैनात हैं। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिवरों में मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल बाढ़ के कारण बड़े स्तर पर किसी भी बीमारी के फैलने की खबर नहीं आई है लेकिन बाढ़ के पानी के संपर्क में आने से खुजली, त्वचा में जलन और हल्के संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं।

Related Topic:#Delhi rains

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap