logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुस्लिम घर में हिंदू लड़कियों की शादी करा रहा RSS', अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप

इंद्रेश कुमार ने अविमुक्तेश्वरानंद के आरोपों का पलटवार किया है क्योंकि अविमुक्तेश्वरानंद ने इंद्रेश कुमार के खिलाफ आरोप लगाया था कि वह हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराते हैं।

Avimukteshwarananda vs rss member indresh Kumar

इंद्रेश कुमार और अविमुक्तेश्वरानंद, Photo Credit - Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ अविमुक्तेश्वरानंद ने आरएसएस और इंद्रेश कुमार के खिलाफ कहा कि इंद्रेश कुमार ने 10 लाख हिंदू लड़कियों की शादी मुस्लिम लड़कों से करवाई है। इसके अलावा उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा है कि RSS केवल बाहर से धर्म परिवर्तन और लव जिहाद का विरोध करता है जबकि हकीकत में खुद हिंदू लड़कियों की शादी मुस्लिम घरों में कराकर धर्म परिवर्तन करा रहा है।

 

वहीं इंद्रेश कुमार ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। साथ ही उन्होंने नरम लहजे में अविमुक्तेश्वरानंद को हिदायत दी कि वह अपने झूठे आरोप वापस लें। इंद्रेश कुमार ने आरएसएस के बारे में भी बताया है संघ हमेशा साधु-संतों के लिए समर्पित रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले अविमुक्तेश्वरानंद और इंद्रेश कुमार एयरपोर्ट पर मिले थे, जहां दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसी मुलाकात का जिक्र करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने ये दावे किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सबको माफ करो, सबसे माफी मांगो, अब जाओ', हरीश को दिल्ली एम्स लाया गया

क्या हैं अविमुक्तेश्वरानंद के आरोप?

अविमुक्तेश्वरानंद ने एक इंटरव्यू में आरएसएस और इंद्रेश कुमार के खिलाफ कहा, 'इंद्रेश कुमार आरएसएस के प्रचारक हैं और मुस्लिम मंच चलाते हैं। वह मुझसे एयरपोर्ट पर मिले थे। हम लॉन में बैठे-बैठे बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हमने मुस्लिम मंच के माध्यम से 10 लाख हिंदू लड़कियों का विवाह मुस्लिम घरों में कराया है। जब हमने पूछा कि ऐसा क्यों किया, तो उन्होंने कहा कि हमारे घर की लड़कियां जाकर उनके घरों को बदल देंगी।'

 

इसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि लड़कियां ससुराल जाकर वहां का माहौल बदल दें, बल्कि हकीकत यह है कि लड़कियां खुद ससुराल के हिसाब से ढल जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस पर आरोप लगाया कि संगठन बाहर लव जिहाद का विरोध करता है लेकिन खुद ऐसा काम करते है।' इस बयान के जरिए अविमुक्तेश्वरानंद ने आरएसएस और इंद्रेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: बिजली के नियमों में बड़े बदलाव, आप पर क्या असर पड़ेगा?

इंद्रेश कुमार का जवाब

 

 

इंद्रेश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि अविमुक्तेश्वरानंद के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने इन आरोपों को भ्रामक और अपमानजनक बताया है। इंद्रेश कुमार ने एक वीडियो के जरिए कहा, 'हमारे देश में संतों का सम्मान श्रद्धा का विषय रहा है। स्वयंसेवकों के लिए सभी संत सम्माननीय हैं लेकिन अविमुक्तेश्वरानंद ने मेरा नाम लेकर जो भी बयान दिया है, वह पूरी तरह झूठ, भ्रामक और अपमानजनक है। संत के मुख से ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। उन्हें अपने बयान वापस लेने चाहिए।'

Related Topic:#Avimukteshwaranand

और पढ़ें