भोजपुरी ऐक्टर खेसारी लाल यादव कुछ दिनों पहले
अखिलेश यादव
से मिले थे, जिसके बाद मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल खड़े हो सकते है। अब खेसारी लाल यादव ने अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि वह चुनाव में बतौर उम्मीदवार खड़े नहीं होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजनीतिक पद पाकर लोगों के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे, इसी वजह से वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि वह चुनाव में कुछ नेताओं का साथ देंगे।
खेसारी लाल यादव ने एएनआई के पत्रकार को बताया कि वह 2027 में किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ने वाले हैं। इसके बजाय अपने एक्टिंग करियर पर ही ध्यान देंगे। जानकारी के लिए बता दें, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वह जीत नहीं पाए थे।
यह भी पढ़ें: हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रही थी गन फैक्ट्री, 23 पिस्तौल बरामद, एक गिरफ्तार
चुनाव को लेकर क्या बोले खेसारी?
उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा, 'देखिए, मैं अपनों के लिए हमेशा खड़ा रहता हूं, चाहे वह किसी भी दल का हो, वह मेरा अपना है और मेरे अपनों के लिए मैं हमेशा खड़ा हूं। जिससे मेरा अपना संबंध है, वह किस पार्टी से है या किसी पार्टी से नहीं है, यह मेरे लिए कभी मायने नहीं रखता। तो मैं हमेशा से प्रयास करता हूं कि मेरे अपने हमेशा ऊपर रहें। उनसे संबंध है, तो उस संबंध के तहत मुझे उनके लिए जाना पड़ेगा, चाहे वह किसी दल में हों। तो मैं किसी दल का नहीं, बल्कि उस समाज का हूं, जिसने मुझे अपना बनाया है और यहां तक पहुंचाया है।'
इसके बाद पत्रकार ने पूछा, 'अगर आपको मौका मिले, तो चुनाव लड़ेंगे?' इस पर खेसारी लाल यादव ने कहा, 'नहीं हमारे लिए तो जनता ही है। एक बार चुनाव लड़ा, प्रयास किया, तो मुझे सीखने को मिला कि हमारे जीवन में बहुत कुछ नहीं हो सकता है। भगवान ने हमें कला देकर भेजा है। हमने इस पर काम किया है। यह समाज के लोगों का है और जो सामाजिक लोग हैं, जो समाज की चीजों को समझ सकते हैं।'
यह भी पढ़ें: लड़की ने iPhone और बाइक खरीदने के लिए नाना की करवाई हत्या, चुराया 36 ग्राम सोना
आखिर में खेसारी लाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं एक पद पर चला जाऊंगा लेकिन मैं लोगों के साथ इंसाफ नहीं कर पाऊंगा क्योंकि मैं कला के बिना रह नहीं सकता, कला के बिना जी नहीं सकता। और जो कार्यकर्ता इतने दिन से मेहनत करके उस पद को पाने के लिए हर दिन प्रयास कर रहे हैं, यह हक उनको मिलना चाहिए। हां, उनके लिए खड़ा होना पड़ेगा, तो मैं रहूंगा।'