logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दो किताबें, सिगरेट और गुटखा, अतीक अहमद के बेटे अबान की कार में क्या मिला?

उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हो गई। पुलिस जांच जारी है। इस सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

Aban Ahmed

अबान अहमद, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। यह सड़क हादसा झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर हुआ था। अब पुलिस ने अबान की गाड़ी की जांच की है तो कुछ चीजें मिली हैं। इन चीजों में दो किताबें, गुटखा और सिगरेट शामिल है। इस हादसे में अबान के अलावा एक अन्य शख्स की भी जान गई है। हादसे में दो लोग बुरी तरह घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, अबान की क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे गाड़ी के परखचे उड़ गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस गई थी, जिन्होंने जांच-पड़ताल शुरू कि थी। पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने कार की जांच-पड़ताल की थी। कार के अंदर चार फोन मिले। इसके अलावा सिगरेट, गुटखे का एक पैकेट और दो अंग्रेजी किताबें मिली थीं। जिनमें से एक किताब का नाम 'द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान' है। इन सभी चीजों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: आज से 12 अगस्त तक नमो भारत के 17 स्टेशन रहेंगे बंद, जानिए स्टेशनों की लिस्ट

कैसे हुई यह घटना?

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, 21 साल के अबान अपने चार दोस्तों के साथ झांसी जेल जा रहे थे, जहां वह अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने वाले थे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हाइवे पर कार की रफ्तार बेहद तेज थी। उसी दौरान ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई।

 

इस हादसे में अबान के साथ उसके दोस्त मोहम्मद शाकिर उर्फ सोनू की मौत हो गई जबकि बाकी दोस्त बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस कार तेज चलाने की वजह जानने में जुटी है, ताकि घटना की हर कड़ी का पता चल सके।

 

यह भी पढ़ें: पत्नी ने नहीं दिखाया फोन, पति ने गला रेतकर मार डाला, 3 महीने पहले हुआ था निकाह

अबान अहमद की कहानी

जब 2023 में अतीक अहमद की हत्या हो चुकी थी, तब अबान अहमद को बाल सुधार गृह में भेजा गया था। वहां अबान लगभग सात महीने रहे थे, जिसके बाद अक्टूबर 2023 में उन्हें बुआ की सुपुर्दगी में भेज दिया गया।

 

2025 में अबान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां वह धमकी देते नजर आए थे। इसी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद के खिलाफ उमेश हत्याकांड के साथ-साथ 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। उमेश हत्याकांड के बाद पत्रकारों के सामने अतीक अहमद पर फायरिंग हुई थी, उसी दौरान अतीक अहमद की मौत हो गई।


और पढ़ें