logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'फोन ऑफ, घर में ताला', कहां फरार हो गई निदा खान? पति के बयानों से उलझी पुलिस

नासिक में टीसीएस कंपनी में हुए विवाद में पुलिस को मुख्य आरोपी निदा खान की तलाश है लेकिन वह फरार हैं। परिवार वाले भी पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।

nida khan

निदा खान, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यूनिट में कथितत धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले में निदा खान को मु्ख्य आरोपी बताया जा रहा है। निदा खान को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था और गुरुवार को उनके परिवार ने कहा था कि निदा खान कहीं भागी नहीं है। पुलिस निदा खान की तलाशी ले रही है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले एक सप्ताह से फरार है और उसकी लोकेशन को लेकर उसके पति के बयान लगातार बदल रहे हैं। 

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस ने उनके पति से पूछताछ की। उन्होंने पहले पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को निदा घर से निकल गई थी और एक रिश्तेदार के यहां रह रही है। जब पुलिस उनके दिए एड्रेस पर पहुंची, तो मकान बंद मिला और वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ थे। 

 

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष एकजुट तो मोदी हारेंगे', महिला आरक्षण को 'साजिश' बता गईं प्रियंका गांधी

कहां है निदा खान?

निदा खान के पति के बताए एड्रेस पर जब वह नहीं मिली तो उसके पति से पुलिस ने फिर से पूछताछ की। इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि निदा की मौसी नूरी शेख उसे इसी सप्ताह नासिक लेकर गई थीं। वह बार-बार अपने बयानों को बदल रहा था। बाद में उसने दावा किया कि उस फिलहाल निदा खान की लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस लगातार निदा खान को खोजने की कोशिश कर रही है और इसके लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। 

परिवार ने क्या बताया?

उसके परिवार का कहना है कि वह जनवरी 2026 से अपने पति के साथ मुंबई में रह रही है और कहीं भागी नहीं है। उसके चाचा ने बताया कि वह कंपनी की मलाड स्थित BPO यूनिट में काम कर रही थी। इस महीने की शुरुआत में 9 अप्रैल को उसे सस्पेंड कर दिया गया था। उनके मामा ने कहा, 'वह किसी भी चीज से भाग नहीं रही है और मैं यह भी कहना चाहता हूं कि अब तक कोई भी पुलिस अधिकारी हमारे दरवाजे पर आकर उसके बारे में पूछताछ करने नहीं आया है।'

क्या प्रेगनेंट हैं निदा खान?

परिवार वालों के अनुसार, निदा खान ने एक साल पहले शादी की थी और उसके बाद से वह अपने पति के साथ रह रही है। निदा खान ने दावा किया है कि वह प्रेगनेंट हैं और उनके परिवार वालों ने भी इस बात की पुष्टि की है। निदा खान इसी दावे के साथ अग्रिम जमानत की मांग कर रही हैं। उनके वकील ने कहा, 'हम निदा के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर करने की प्रक्रिया मे हैं। हम जल्द ही यह याचिका दायर कर लेंगें।'

 

यह भी पढ़ें: HR नहीं हैं निदा खान, TCS कांड में कंपनी ने अब खुद किए कई खुलासे

 

कंपनी ने क्या कहा?

एक तरफ पुलिस निदा खान की तलाश कर रही है तो वहीं कंपनी ने भी निदा को लेकर एक पोस्ट किया है। कंपनी ने बताया कि निदा खान एचआर मैनेजर नहीं थीं, बल्कि एक प्रोसेस एसोसिएट थीं और उनके पास कोई नेतृत्व की कोई जिम्मेदारी नहीं थी। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि कंपनी को वैसी कोई शिकायत नहीं मिली है, जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है।

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें