logo

ट्रेंडिंग:

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में बिजेंद्र सिंह नारा को मिला अहम पद

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड भाखड़ा, नांगल और ब्यास परियोजनाओं के रखरखाव और संचालन के लिए स्थापित बोर्ड है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Bhakhra Dam

भाखड़ा बांध। (Photo Credit: PTI)

केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में एक अहम नियुक्ति को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विद्युत मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति किया है। अब बिजेंद्र सिंह नारा को सदस्य (सिंचाई) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह BBMB के मख्य अभियंता पद पर कार्यरत हैं। उन्हें 6 माह की अवधि तक के लिए नियुक्त किया गया है। जब तक नियमित नियुक्ति नहीं होती या इसके विषय में नए आदेश नहीं आते, वह इस पद पर बने रहेंगे। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के काम से वह पहले जुड़े रहे हैं। विभाग को एक अरसे से ऐसे पदाधिकारी की जरूरत थी। 

बीएस नारा  हरियाणा के एक सीनियर और अनुभवी अभियंता हैं। उन्होंने अलग-अलग तकनीकी और प्रशासनिक दायित्वों का कार्यभार संभाला है। इस फैसले को सिंचाई प्रबंधन के संचालन के लिए अहम माना जा रहा है। भाखड़ा के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में विवाद की स्थिति रही है। यह केस अब हाई कोर्ट में है। पंजाब सरकार की ओर से एक रिव्यू पिटिशन हाई कोर्ट में अब दाखिल की गई है। इस केस पर अंतिम सुनवाई 26 मई को हुई थी। 

यह भी पढ़ें; अकाली दल पार्षद की गोली मारकर हत्या, ड्रग्स के खिलाफ उठाई थी आवाज

हाई कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया था?
हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को नसीहत दी है। हाई कोर्ट ने कहा है कि पंजाब सरकार और पुलिस भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के कामकाज में दखल न दे। 

यह भी पढ़ें: अमृतसर में बड़ा धमाका, एक व्यक्ति की मौत; आतंकी साजिश की आशंका

 

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड क्या है?
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड भाखड़ा, नांगल और ब्यास परियोजनाओं के रखरखाव और संचालन के लिए स्थापित बोर्ड है। इसका काम इन नदियों के पानी के संतुलन को साधना है। बीते दिनों तनाव बढ़ गया था जब पंजाब पुलिस ने भाखड़ा नांगल बांध पर घेराबंदी कर दी थी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा था कि हरियाणा को एक बूंद अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कहा है कि अगर पंजाब को किसी भी तरह की शिकायत है तो वह केंद्र सरकार के सामने अपना पक्ष रखे।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap