logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पीएम मोदी का रिमोट कंट्रोल किसके पास है? खुद जवाब दे दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आज असम तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शुमार है। उन्होंने इसको डबल इंजन की सरकार की कामयाबी बताई।

Narendra modi in assam

नरेंद्र मोदी। Photo Credit (@BJP4India)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को असम के दारंग जिले में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मंगलदई में 6,300 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य व बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार असम की संस्कृति की रक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये उनकी असम की पहली यात्रा है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर बहुत बड़ी सफलता थी। आज मां कामाख्या की इस धरती पर आकर मुझे एक अलग ही पवित्र अनुभूति हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत रत्न भूपेन हजारिका का जन्मदिन पहले ही मना चुके हैं। उन्होंने एक घटना को याद करते हुए कहा कि जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत, असम के गौरव, भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कहीं गुस्सा, कहीं समर्थन, भारत-पाक मैच पर क्या कह रहे हैं लोग?

'मैं भगवान शिव का भक्त हूं'

मोदी ने कहा, 'मुझे कितनी ही गालियां दे दो, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निकाल लेता हूं... लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप लोग मुझे बताएं, क्या भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित करने का मेरा फैसला सही है या गलत? क्या कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए किया गया अपमान सही है या गलत?'

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि देश के 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं, इसके अलावा मेरा कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: 'बुर्का पहन भारत-PAK मैच देखेंगे आदित्य ठाकरे', नितेश राणे का तंज

तेजी से आगे बढ़ रहा है असम

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश है और असम इसके सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है। कभी विकास के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्षरत असम ने काफी बदलाव किया है और अब 13% की विकास दर के साथ उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह प्रभावशाली उपलब्धि यहां के लोगों के लचीलेपन और समर्पण का प्रमाण है। यह असम के लोगों की कड़ी मेहनत और बीजेपी की डबल इंजन सरकार के योगदान से प्रेरित सहयोगात्मक प्रयासों का भी परिणाम है। यही कारण है कि हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी टीम को असम के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस पर बोले हमला

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के ऊपर हमला बोलापीएम ने कहा कि कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक का हित सबसे बड़ा है। कांग्रेस देशहित की कभी परवाह नहीं करती है। आज कांग्रेस देशविरोधियों और घुसपैठियों की भी रक्षक बन चुकी है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब वह घुसपैठ को बढ़ावा देती थी और आज कांग्रेस चाहती है कि घुसपैठिए हमेशा के लिए भारत में बस जाए और भारत का भविष्य घुसपैठिए तय करें।

 

उन्होंने आगे कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब पूरा देश आतंक से लहूलुहान होता था और कांग्रेस चुपचाप खड़ी रहती थी। आज हमारी सेना ऑपरेशन सिंदूर चलाती है, पाकिस्तान के कोने-कोने से आतंक को उखाड़ फेंकती है, लेकिन कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की सेना के साथ खड़े हो जाते हैं। कांग्रेस के लोग हमारी सेना की बजाय आतंकियों को पालने वालों के एजेंडों को आगे बढ़ाते हैं। पाकिस्तान का झूठ कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है। इसलिए आपको कांग्रेस के प्रति हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

 


और पढ़ें