logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बसवा मंटप: कर्नाटक में एक किताब पर क्यों मचा बवाल? सरकार बोली- जब्त करेंगे

कर्नाटक सरकार ने बसवा मंटप किताब पर विवाद के बाद इसे जब्त करने का फैसला किया है। लेखक रवि हंज और प्रकाशक विश्वेश्वर भट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Basava Mantapa

बसवा मंटप किताब पर बवाल। (Photo Credit: Amazon/Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक में 'बसवा मंटप' किताब पर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार ने इसकी प्रतियों को जब्त करने का निर्णय लिया है। लेखक रवि हंज और प्रकाशक वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर भट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। बेंगलुरु में दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। 

 

किताब पर 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवन्ना का अपमान करने का आरोप है। लिंगायत समुदाय ने किताब का विरोध किया और राज्य सरकार से एक्शन लेने की मांग की। इससे पहले 2014 में कर्नाटक में 'वाल्मीकि यारू' नाम की किताब को बैन किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: 23 दिसंबर को होंगे चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव, 26 दिसंबर को आएंगे नतीजे

किताब जब्त करेगी कर्नाटक सरकार 

कैबिनेट बैठक के बाद कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से 'बसवा मंटप' किताब को जब्त करने का फैसला किया है। इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिया गया। मंत्रिमंडल के मेरे सभी सहयोगियों ने मिलकर यह फैसला लिया है। पूरे मंत्रिमंडल ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

 

 

 

सीएम ने बताया कि 'बसवा समिति' ने मुझे एक पत्र लिखा था। हमने इस पर विस्तार से चर्चा की। हम इस किताब को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। हमने किताब को जब्त करने का निर्देश पहले ही दे दिया है। इसके पीछे जो भी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्रिमंडल ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

किताब पर असली विवाद क्या है?

किताब के लेखक रवि हंज अमेरिका के शिकागो में रहते हैं। उन्होंने अपनी किताब 'बसव मंटप' में समाज सुधारक बसवन्ना के जीवन पर लिखा है। दावा किया कि राजा बिज्जला की हत्या के जिम्मेदार बसवन्ना थे।

 

यह भी पढ़ें: 'बिरयानी-कबाब खिलाने की तैयारी', पाकिस्तानी मंत्री के आने पर भड़की कांग्रेस

 

बसवन्ना के अनुयायी, वीरशैव-लिंगायत समुदाय ने किताब का भारी विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इसमें बसवन्ना को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। उन्हें कातिल और चोर बताया गया है। वहीं लिंगायत शब्द को तोड़-मरोड़कर 'लिंगाहता' लिखा गया है। किताब में कहा गया कि लिंगायत और वीरशैव एक ही है, जबकि लिंगायत समुदाय का मानना है कि 12वीं में समाज सुधारक बसवन्ना ने इसकी अलग स्थापना की थी।  

 

बसव समिति के अध्यक्ष अरविंद जट्टी की शिकायत पर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स थाने में रवि हंज और विश्वेश्वर भट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर सामाजिक सौहार्द और शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192, 196(1), 353(2) और 299 के तहत एफआईआर दर्ज की है। अलंद से कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने भी रवि हंज के खिलाफ एक शिकायत दी है।

Related Topic:#karnataka#Congress

और पढ़ें