logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राजस्थान: जयपुर में CJP की टीम पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर ग्रामीणों ने पीटा

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली से लेकर राजस्थान तक स्कूलों का दौरा कर रहे हैं, स्कूलों की बुनियादी खामी का मुद्दा उठा रहे हैं। राजस्थान में उनका विरोध हुआ है।

Rajasthan

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर हमला। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों को गांववालों ने एक सरकारी स्कूल में जाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वे इस मुद्दे को राजनीतिक नहीं बनाना चाहते। उन्होंने बताया कि स्कूल के लिए पहले ही 12 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं और गांव वाले खुद निर्माण का काम कर सकते हैं। 

गांववालों ने पहले मंदिर बनाया था, इसलिए वे शिक्षा का मंदिर भी खुद बना सकते हैं। उन्होंने सीजेपी का समर्थन नहीं चाहा। गांववालों ने पार्टी का विरोध करते हुए कहा कि वे ऐसे दल के खिलाफ हैं जो देश को बांटने की बात करता है और भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक बातें कहता है। वे ऐसे लोगों को चाहते हैं जो देश के लिए काम करें।  

यह भी पढ़ें: 'मनन मिश्रा इस्तीफा दो', BCI चेयरमैन का इस्तीफा लेकर रहेंगे वकील? CJP भी साथ

आशुतोष रांका, प्रवक्ता, CJP:-
रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुंच रहा हूं। लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहां पहुचे हुए थे, उनके साथ बीजेपी के गुंडे फिर मारपीट पर उतर आए।

'लोग पीटते रहे, पुलिस देखती रही'

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि राजस्थान में सरकारी स्कूलों का दौरा करते समय उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया और पुलिस चुप रही। उन्होंने पूछा कि भैंस के शेड में चल रहे स्कूलों पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सीजेपी के लोगों के स्कूल में जाने पर क्यों ऐतराज है। 

 

 

'भैंस के बाड़े में चल रहा है स्कूल' 

कॉकरोच जनता पार्टी ने X पर लिखा है कि कनवरपुरा, रामपुरा के सरकारी स्कूल में ऑडिट के लिए पहुंचे उनके दल पर भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने हमला किया। स्कूल सालों से भैंस के बाड़े में चल रहा है। 

 

 



यह भी पढ़ें: 'सुधर जाओ वरना सुधार देंगे...', सरकार को धमका क्यों रही है CJP?

'स्कूलों में सुधार का हो रहा है विरोध'

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने भी आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके दल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को भैंस के शेड में पढ़ने देने पर कोई समस्या नहीं, लेकिन स्कूल सुधारने की कोशिश पर विरोध हो रहा है।

'सरकारी गुंडे कर रहे हैं हमला'

अभिजीत दीपके ने कह, 'ऐसा लगता है कि जब गुंडे सरकारी स्कूलों का दौरा करने वाले CJP वॉलंटियर्स पर हमला करते हैं, तो वे बस मूकदर्शक बने रहते हैं। उन्हें भैंसों के बाड़ों में चल रहे स्कूलों से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन CJP वॉलंटियर्स के उन स्कूलों में जाने से उन्हें दिक्कत है। आखिर वे किस चीज़ की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं?'

 


और पढ़ें