logo

मूड

ट्रेंडिंग:

48 का अपहरण, 42 छूटे, 6 की लाश मिली, मणिपुर में नए हंगामे की पूरी कहानी

मणिपुर में अब 6 नगा लोगों की लाश मिलने के बाद नए सिरे से हंगामा खड़ा हो गया है। ये 6 लोग उन 48 लोगों में शामिल था जिनका अपहरण 13 मई को हुआ था। 48 में से 42 लोगों को छोड़ा जा चुका था।

naga people killed in manipur

मणिपुर में लापता हुए 6 लोगों की लाश मिली, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मणिपुर एक बार फिर से अशांत हो गया है। 13 मई में नगा समुदाय के 6 लोगों का अपहरण हुआ था और अब उनकी लाश मिली है। हाल ही में नगा समुदाय ने कुकी समुदाय के 14 लोगों को 'मानवता के आधार' पर इन सभी को छोड़ दिया गया था। इन लोगों को छोड़ने के अगले ही दिन नगा समुदाय के 6 लोगों की लाश मिली। 6 लोगों की लाश जिस अस्पताल में रखी गई थी वहां नगा समुदाय के सैकड़ों लोग बुधवार रात को इकट्ठा हुए और वहां जमकर हंगामा हुआ। लोगों की भीड़ को वहां से हटाने और कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस ने वहां आंसू गैस के गोले भी चलाए।

 

यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) ने इस मुद्दे पर तमाम नगा संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस मुद्दे पर बात की थी। इस पर UNC की ओर से भी कहा गया था कि नगा मूल्यों और मानवीय सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए इन लोगों को छोड़ा जा रहा था। उधर नगा समुदाय में रोष था कि आरोपियों को छोड़ दिया गया लेकिन जिनका अपहरण हुआ वे नहीं मिले। अब उन 6 लोगों की लाशें मिलने से स्थिति बिगड़ गई है। आरोप है कि मणिपुर के लेलॉन वायफे गांव से 13 मई 2026 को इन 6 लोगों का अपहरण कर लिया गया था।

JNIMS के बाहर हंगामा

इस घटना के बाद सैकड़ों लोग जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मॉर्चुरी के बाहर उन 6 लोगों के शव लेने इकट्ठा हुए। लोगों के गुस्से को देखते हुए JNIMS के बाहर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान तैनात किए गए थे। हालांकि, देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई है और लोगों को रोकने और वहां से हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने दबाव में आकर अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराया', अब पलट गए आशुतोष महाराज

मणिपुर पुलिस ने इस पर एक बयान जारी करते हुए बताया, 'लगभग 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में मणिपुर पुलिस, CRPF और असम राइफल्स के लगभग 450 जवान शामिल थे। स्निफर डॉग्स और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मदद की और दोपहर में 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए। माना जा रहा है कि ये 6 लोग वही हैं जिनका 13 मई को अपहरण कर लिया गया था। पुलिस जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।' 

 

13 मई को क्या हुआ था?

13 मई 2026 को नगा और कुकी समुदाय के आपसी झगड़े के बाद कांगपोकपी और सेनापति जिलों में दोनों पक्षों के कुल 48 लोगों का अपहरण कर लिया गया था। इससे पहले, चर्च के 3 नेताओं को उस वक्त मार डाला गया था जब वे चुराचांदपुर में एक मीटिंग के बाद कांगपोकपी लौट रहे थे। इस हमले में पांच लोग घायल भी हुए थे। 

 

15 मई को मणिपुर पुलिस ने बताया था कि जिन 48 लोगों का अपहरण किया गया था उसमें से 28 लोगों को छोड़ दिया गया था। इसी मंगलवार यानी 9 जून को नगा UNC के चलते 14 कुकी लोगों को भी छोड़ दिया गया था यानी 48 में से 42 लोग छोड़े जा चुके थे और बाकी के बचे 6 लोगों की अब लाश मिली है। इन लोगों की लाश कांगपोकपी जिले के खरम वायफेई गांव के पास मिली। 

 

यह भी पढ़ें: 'कानून का गलत इस्तेमाल', HC ने NewsClick के खिलाफ FIR और ED की जांच रद्द की

आक्रोशित हैं नगा समुदाय के लोग

लियांगमे नगा काउंसिल के अध्यक्ष तिमोथी ने इस घटनाक्रम पर कहा है, 'कुकी नार्को आतंकियों ने 13 मई को जिन 6 लोगों का अपहरण किया था, हमें अब उनकी लाश मिली है। हैरानी की बात है कि अब हमें उनकी लाश दी गई है। जिस तरह से इन लोगों को मारा गया है, उसे देखर हमे हैरान हैं। लाशें मिल गई हैं लेकिन हम अभी उनकी पहचान नहीं कर पाए। हम इंतजार में हैं कि हम चेहरे देखकर उनकी पहचान कर सकें। हमें पूरी जानकारी तो नहीं है लेकिन यह बहुत दुखद है।'

नेताओं ने उठाए सवाल

नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि इस जघन्य वारदात के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाकर सख्त सजा दी जानी चाहिए। अपने बयान में कोनराड संगमा ने इन हत्याओं को बेहद दुखद और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता जताई। उन्होंने कहा, ‘मैं नगा समुदाय के छह लोगों की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। हिंसा का यह कृत्य बेहद दुखद और पूरी तरह से अस्वीकार्य है।'

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं केरल की विधायक फातिमा तहलिया? कार्यक्रम में दिया जला दिया तो हुआ विवाद

 

कोनराड संगमा ने कहा कि यह घटना इसलिए और भी दर्दनाक है क्योंकि यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) की ओर से संवाद और सुलह का माहौल बनाने के प्रयासों के बावजूद यह घटना हुई। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या को किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘इस कठिन समय में मैं सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।’

 

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेइफ्यू रियो ने इस घटनाक्रम पर दुख जताते हुए X पर लिखा है, '6 नगा लोगों की लाश बरामद हुई है और मैं इस घटना पर दुख प्रकट करता हूं। मैं इस तरह के घृणित कार्य की निंदा करता हूं और मृतकों के परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति संवेदन व्यक्त करता हूं।'

Related Topic:#Manipur News

और पढ़ें