logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां सुनेत्रा के शपथ ग्रहण के समय शरद पवार के पास क्यों गए थे पार्थ पवार?

स्वर्गीय अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार अपने दादा शरद पवार से मिले हैं। वह अपनी मां सुनेत्रा के शपथ ग्रहण की जगह शरद पवार के घर मौजूद थे।

Parth Pawar

पार्थ पवार। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार (31 जनवरी, 2026) को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उन्होंने अपने पति अजित पवार की जगह ली। यह ऐसा पल था जब पूरे परिवार को एक साथ रहना चाहिए था, लेकिन स्वर्गीय अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार अपनी मां सुनेत्रा पवार के शपथग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। इस कदम को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

सुनेत्रा ने मुंबई में ही पद की शपथ ली लेकिन पार्थ पवार समारोह में शामिल नहीं हुए। वह इसके बजाय बारामती के गोविंदबाग में एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार के घर पर एक घंटे से ज्यादा समय तक मौजूद रहे। इस दौरान वहां सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। पार्थ ने दोनों से एक जरूरी चर्चा की।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में करोड़ों की चपत लगा गायब हो गईं माइक्रो फाइनांस कंपनियां, खेल क्या है?

शरद पवार को भरोसा दिलाया

पार्थ पवार ने मुलाकात के दौरान शरद पवार को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पार्टी के दोनों गुटों के विलय की उनके पिता की इच्छा पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी अजित पवार के एक करीबी सहयोगी के हवाले से दी है।

 

अजित पवार के सहयोगी के मुताबिक, शरद पवार के सुबह यह कहने के बाद कि उन्हें अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी, और यह आशंका जताए जाने के बाद कि विलय की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है, पार्थ ने अपने दादा (शरद पवार) से मुलाकात की।

पार्थ ने पवार पवार से संपर्क किया

सहयोगी के अनुसार, 'पवार साहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कुछ भी कहा, वह जायज है। हालांकि, मुझे लगा कि संवाद में कुछ कमी रह गई है और मुझे लगा कि इसे दूर किया जाना चाहिए। बाद में पार्थ ने पवार साहेब से संपर्क किया और पूरे परिवार से बात की।' बता दें कि शरद पवार ने शनिवार सुबह बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें इसके बारे में सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला।

 

यह भी पढ़ें: पति से थे अवैध संबंध तो महिला ने पत्नी और 6 महीने के बच्चे को जिंदा जलाया

 

सहयोगी के मुताबिक, बातचीत के दौरान पार्थ ने भरोसा दिलाया कि 'पवार परिवार सहित बारामती में हर कोई एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अजित दादा की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।'

राज्यसभा जाएंगे पार्थ पवार?

दरअसल, पार्थ पवार अपनी मां सुनेत्रा पवार की जगह राज्यसभा जा सकते हैं। डिप्टी सीएम बनने के बाद सुनेत्रा का राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। पार्थ का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन मजबूत चुनावी कैंपेन के बाद भी वह हार गए थे।


और पढ़ें