logo

ट्रेंडिंग:

पति से थे अवैध संबंध तो महिला ने पत्नी और 6 महीने के बच्चे को जिंदा जलाया

तेलंगाना ने एक महिला और उसके 6 महीने के बच्चे के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

तेलंगाना में एक दर्दनाक घटना ने सबका दिल दहला दिया है। कथित रूप से एक महिला ने एक दूसरी महिला और उसके 6 महीने के बच्चे को आग में जलाकर मार दिया। पीड़ित महिला की उम्र 28 साल थी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। घटना नलगोंडा जिले के एक गांव की है।

 

नलगोंडा जिले के एक गांव केतिपल्ली में शनिवार दोपहर एक महिला ने कथित तौर पर एक 28 वर्षीय महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में पीड़िता के छह महीने के बच्चे को भी आग लग गई। दोनों बहुत ही गंभीर रूप से जल गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

 

यह भी पढेंः निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, सामने होंगी कौन सी चुनौतियां?

पीड़िता के पति से थे संबंध

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के पीड़िता के पति के साथ संबंध थे। पति की शादी के बाद उसने आरोपी से दूरी बना ली थी, जिससे आरोपी बहुत नाराज थी। इसी गुस्से में उसने घर पर धावा बोल दिया। वह पेट्रोल, चाकू और मिर्च पाउडर लेकर आई थी। उस समय पति घर पर नहीं था। आरोपी महिला विधवा है और उसके पति की पहले मौत हो चुकी है। फिलहाल वह फरार है। 

 

पुलिस उसे ढूंढ रही है और जल्द से जल्द गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पति का इस अपराध में कोई हाथ है।

महिला और बच्चों की मौत

इसी तरह की एक दूसरी घटना हैदराबाद के पास रेलवे ट्रैक पर हुई, जहां एक आईटी सेक्टर में काम करने वाली 38 साल की महिला और उसके दो टीनएज बच्चे मृत पाए गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

 

दरअसल, घटना हैदराबाद के पास चेरलापल्ली और घाटकेसर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। शनिवार की सुबह एक 38 साल की आईटी प्रोफेशनल महिला और उसके दो टीनएज बच्चे (एक बेटी 18 साल की और बेटा 17 साल का) मृत पाए गए। उनके शरीर बहुत बुरी तरह क्षत-विक्षत थे। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। 

 

यह भी पढ़ेंः Budget 2026: कब शुरू होगा बजट भाषण, कहां देखें लाइव प्रसारण?

पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को शक है कि यह सुसाइड (आत्महत्या) का मामला है। एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने उन्हें ट्रैक पर देखा और अलर्ट किया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। महिला का नाम विभिन्न रिपोर्टों में विजया या विजया शांति रेड्डी बताया जा रहा है, और कहा जा रहा है कि वह बोदुप्पल इलाके में रहती थीं। उनके बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।

Related Topic:#Telangana

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap