logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अपराधियों को जाति के चश्मे से न देखें', विपक्ष से बोले प्रमोद चंद्रवंशी

बिहार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने पटना एनकाउंटर पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर भी टिप्पणी की।

बिहार सरकार में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी। Photo Credit: Pramod Chandravanshi

बिहार सरकार में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी। Photo Credit: Pramod Chandravanshi

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने एनकाउंटर के मुद्दे पर विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपराधियों को जाति के चश्मे से देखना बंद करे। मंत्री के मुताबिक अपराध नियंत्रण के लिए सरकार ने पुलिस को पूरी छूट दी है। उन्होंने एनकाउंटर पर सवाल उठाने और अपराध बढ़ने पर सरकार को घेरने को विपक्ष का दोहरा रवैया बताया।

पटना में तीन शूटरों के एनकाउंटर पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। RJD सांसद मीसा भारती ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताया था। इस पर चंद्रवंशी ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। उनका दावा है कि अपराधियों ने पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ें: बिहार: मुजफ्फरपुर में चल रही थी नकली आयुर्वेदिक दवाओं की मिनी फैक्ट्री

विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप

प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि विपक्ष को तय करना होगा कि उसे क्या चाहिए। उनके मुताबिक अपराधियों पर कार्रवाई हो तो भी विपक्ष को दिक्कत है और न हो तो भी दिक्कत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि विपक्ष अपराधियों के परिजनों के साथ खड़ा है, पीड़ितों के साथ नहीं।

राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि वह पीएम मोदी से डिबेट करने से पहले उनके जिला अध्यक्ष से डिबेट कर लें। उन्होंने राहुल गांधी के मानसिक संतुलन पर भी सवाल उठाया। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को बचाना है तो पार्टी को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुक्त करना होगा। उन्होंने दोनों पर देश को अस्थिर करने की कोशिश और विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: बिहार में अपराधी बेखौफ, दरभंगा में गश्त कर रहे ASI को मारी गोली

'विपक्ष के लोग पीएम मोदी की लोकप्रियता से घबराए'

RJD विधायक भाई वीरेंद्र के एक बयान पर भी मंत्री ने निशाना साधा। यह बयान इस बारे में था कि नरेंद्र मोदी विदेश में कहां जाकर रहेंगे। चंद्रवंशी ने कहा कि इस तरह के बयान उचित नहीं हैं और इनसे बिहार की छवि खराब होती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता पीएम मोदी की लोकप्रियता से घबरा गए हैं।

 

चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में विकास की राजनीति हो रही है और सरकार विकास और कानून-व्यवस्था पर काम कर रही है। उनके मुताबिक विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह एनकाउंटर पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता विपक्ष को सबक सिखाएगी। मंत्री के बयान के बाद विपक्ष ने भी पलटवार किया है और एनकाउंटर को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें