logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चिकन न बनाने पर हुआ झगड़ा, बीवी ने हंसिया से किया वार, पति की मौके पर ही हुई मौत

चिकन न बनाने को लेकर पति और पत्नी के बीच का झगड़ा इतना बढ़ा कि पत्नी ने हंसिया से पति के ऊपर वार कर दिया जिससे मौके पर ही पति की मौत हो गई।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

तेलंगाना के कामरेड्डी शहर में शनिवार रात खाने के लिए हुए छोटे से झगड़े ने एक युवक की जान ले ली। 28 साल के स्क्रैप व्यापारी को उसकी पत्नी ने कथित तौर पर हंसिया (दरांती) से गल पर वार करके मार डाला। मृतक की पहचान कोदंडम शिवाजी के रूप में हुई है, जो गोसंगी कॉलोनी में रहते थे।

 

शनिवार रात करीब 9 बजे शिवाजी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी से झगड़ा शुरू कर दिया क्योंकि उन्होंने चिकन करी नहीं बनाई थी। उनके पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदार दादैया और शारदा उनके घर आए और दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया लेकिन जैसे ही वे लोग चले गए, झगड़ा फिर से शुरू हो गया।

 

यह भी पढ़ें: आंध्र के बाद तेलंगाना में भी भाई के सामने खड़ी हुई बहन, क्यों नाराज हैं कविता?

दोबारा शुरू हुआ झगड़ा

शिवाजी ने लक्ष्मी को फिर से डांटा कि उन्होंने उनके मन मुताबिक खाना क्यों नहीं बनाया और घर के दूसरे मुद्दों को लेकर भी गुस्सा जताना शुरू कर दिया। इसके बाद झगड़ा और बढ़ गया तो एक और रिश्तेदार नंदिनी उन्हें शांत कराने के लिए आई, हालांकि, दोनों नहीं माने। 

गले पर किया वार

पुलिस इंस्पेक्टर बी. नरहरि ने बताया, 'बहस के दौरान लक्ष्मी ने घर में रखी हंसिया उठाई और शिवाजी के गले पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि वह वहीं गिर पड़े। गिरने से सिर भी चोटिल हो गया और ज्यादा खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बड़े भाई ने दर्ज कराई शिकायत

शिवाजी के बड़े भाई सूरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार के मुताबिक शिवाजी और लक्ष्मी की शादी को करीब छह साल हो गए थे और उनकी दो बेटियां हैं। पिछले छह महीनों से वे दादैया के मकान में किराए पर रह रहे थे। 

 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में नई पार्टी 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' की एंट्री, कौन हैं इसकी अध्यक्ष?


परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच घरेलू मामलों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। पहले भी कई बार बड़े-बुजुर्गों को बीच में पड़कर उन्हें समझाना पड़ा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लक्ष्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Topic:

और पढ़ें