logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गंदी फोटो-वीडियो बनाएं', मंदिर में शादी करने वाले मुस्लिम युवक पर संगीन आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्यार-मोहब्बत के बाद धोखे का मामला सामने आया है। एक युवती ने एक युवक पर शादी करने के बाद धोखा देने, शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Lucknow News

सांकेतिक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूपी की राजधानी राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र में एक युवती ने इमरान नामक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, मंदिर में शादी करने के बाद शारीरिक शोषण करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात कुछ समय पहले उन्नाव के सदाखेड़ा निवासी इमरान से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार दोनों ने 2 जनवरी को दुर्गा बुंदेश्वर मंदिर में शादी की। इसके बाद वे कुछ महीनों तक एक साथ रहे।

 

यह भी पढ़ें: लटकती तोंद से हैं परेशान, वजन घटाने के लिए डाइट में लें कौन सा प्रोटीन?

छह महीने तक शोषण का आरोप

युवती का कहना है कि शादी के बाद आरोपी ने लगातार उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इसी दौरान उसने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं फोटो और वीडियो के जरिए उसे धमकाया जाने लगा। पीड़िता के मुताबिक जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, करीब एक माह पहले उसे घर से भी निकाल दिया गया।

वायरल करने की देता था धमकी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार उससे मिलने का दबाव बनाता था। इंकार करने पर वह अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। मामले से परेशान होकर युवती ने दुबग्गा थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में बीजेपी का TMC वाला हाल, लगातार साथ छोड़ रहे दिग्गज नेता

पुलिस ने शुरू की जांच

दुबग्गा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान दर्ज कराने के साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें