logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तेज आवाज में बात करने पर हुआ झगड़ा, ऑटो में बैठी महिला को उतारकर सरेआम पीटा

नोएडा के एफएनजी एक्सप्रेसवे पर ऑटो में बैठी महिला को कुछ युवकों ने पीटा। महिला ने पुलिस थाने में 3 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Woman assaulted

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के नोएडा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एफएनजी एक्सप्रेसवे पर ऑटो में बैठी महिला को कुछ युवकों ने पीटा। पहले आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को ऑटो से खींचा, फिर बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। साथ ही महिला के हाथ पर भी वार किया। महिला को पूरी तरह पीटने के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने 3 आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी, जिनमें से वह एक आरोपी को पहले से जानती थी। पीड़िता के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

 

यह मामला नोएडा के सेक्टर 63 का है, जब एक्सप्रेस बिल्डर्स कंपनी की मैनेजर अपने घर जा रही थी। 16 सितंबर की शाम लगभग 6:30 बजे महिला अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उन पर हमला किया। पीड़िता ने पुलिस में 3 युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिनमें एक आरोपी को वह पहले से जानती है। नामजद आरोपी की पहचान अमर सिंह के रूप में की गई है।

 

यह भी पढ़ें: DU के छात्र ने तेज रफ्तार में चलाई कार, 4 लोगों को कुचला, 2 लोगों की गई जान

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में बताया कि जब वह ऑटो में बैठी थी, तब वहीं अमर सिंह यादव तेज आवाज में बात कर रहा था। इसी को लेकर अमर और पीड़ित महिला के बीच बहस हुई थी। इसी दौरान कथित तौर पर अमर ने महिला को धमकी दी थी। इसके बाद महिला दूसरे ऑटो में बैठ गई, ताकि बहस से बच सके।

 

जिसके बाद आरोपी अमर सिंह यादव ने महिला के ऑटो का पीछा किया। इसके साथ ही एक स्कॉर्पियो कार ने भी ऑटो का पीछा किया था। जब यह ऑटो एफएनजी पुल पर पहुंचा, तब बाइक सवार अमर ने जबरन ऑटो रुकवा दिया। तभी कार से दो पुरुष निकले। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता को पीटा। जैसे ही महिला ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया, तब आरोपी वहां से भाग गए।

 

यह भी पढ़ें: DUSU चुनाव प्रचार के बीच हुई गोलीबारी और मारपीट, दो छात्र हुए घायल

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पीड़ित महिला के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस द्वारा रोड की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान करके उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। फिलहाल पुलिस 3 आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।


और पढ़ें