logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने नोटिस जारी कर क्या-क्या बताया?

बिहार दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी गई है और इस संबंघ में BPSSC ने नोटिस भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे।

Bihar Police

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में दारोगा भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 से संबंधित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। आयोग की ओर से बताया गया है कि 27 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को टाले ना जा सकने वाले कारणों से रद्द किया गया है।

 

आयोग के इस फैसले के बाद परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के बीच आगे की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल आयोग की ओर से परीक्षा की नई तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की ओर से जारी होने वाली अगली सूचना का इंतजार करें और सिर्फ आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। 

 

यह भी पढ़ें: इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 की शुरुआत, हरियाणा के कामों की हुई सराहना

 

पेपर लीक के लगे थे आरोप

दरअसल बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा  27 मई को हुई थी और इस परीक्षा के जरिए कुल 1799 पद भरे जाने थे 27 मई 2026 को हुई परीक्षा को लेकर बाद में बवाल हो गया। छात्रों का आरोप था कि इस परीक्षा में पेपर लीक और धांधली हुई है। इसके बाद  दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने खूब प्रदर्शन किया था। पटना में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। इस परीक्षा के दौरान पूर्णिया और गया में भी गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद EOU ने आयोग को नोटिस भेजा था और सभी बिंदुओं पर विस्तृत जवाब मांगा था।

छात्रों का प्रदर्शन

अभ्यर्थियों ने 15 सितंबर को बिहार दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के घेराव का भी ऐलान कर दिया था और कई छात्र अनशन भी कर रहे थे और प्रदर्शन भी कर रहे थे। अब जब ये परीक्षा रद्द हुई है, तो छात्र इसे बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: पंचकूला में ATS ने पकड़ा इंटरनेशनल ड्रग्स-हथियार नेटवर्क, अमेरिका से कनेक्शन

अभ्यर्थियों को फिर करनी होगी तैयारी

मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा रद्द होने का मतलब है कि उन्हें आगे की तैयारी जारी रखनी होगी। आयोग की ओर से अभी नई परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, आयोग ने कहा है कि इस दौरान सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। आयोग ने सलाह दी कि BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग की ओर से जारी नोटिस पर नजर बनाए रखें। नई परीक्षा तारीख या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी अपडेट सबसे पहले आधिकारिक माध्यम से ही सामने आएगा।


और पढ़ें