logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिका में पंजाब के युवक की हत्या, गांव में पसरा मातम; यह वजह आई सामने

कपूरथला के युवक की न्यूयॉर्क में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह पिज्जा की डिलीवरी देने जा रहा था।

Punjab News

मृतक की फाइल फोटो। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी करने पहुंचे एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के कपूरथला जिले जबोवाल गांव का रहने वाला था। वारदात को अमेरिका के न्यूयॉर्क में अंजाम दिया गया। बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

 

अभी तक की जानकारी के मुताबिक लूटपाट की कोशिश के दौरान गुरदीप की हत्या की गई। गुरदीप के परिवार ने सरकार से शव लाने में मदद करने और अमेरिकी अधिकारियों से बात करके गुनाहगारों को सजा दिलाने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई के एक करोड़ लूटकांड का बिहार से कनेक्शन, मोतिहारी से पकड़ा गया मास्टरमाइंड

    

परिवार के मुताबिक गुरदीप कर्ज लेकर विदेश गया था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका गया था। लेकिन न्यूयॉर्क के रिचमंड स्ट्रीट इलाके में बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि गुरदीप पिछले नौ साल से भारत नहीं आया था। वह 2017 में डंकी रूट से अमेरिका गया था। वहां वर्क परमिट पर नौकरी कर रहा था।

कर्ज लेकर विदेश गया था गुरदीप

गुरदीप के पिता और भाई कपूरथला में डीजे का काम करते हैं। परिवार का गुजारा भी इसी से हो रहा था। बेटे की हत्या की खबर सुनकर पूरे परिवार पर पहाड़ ही टूट पड़ा। पिता प्यारा लाला ने बताया कि विदेश जाने के लिए बेटे ने भारी कर्ज लिया था। उसको लगता था कि वहां नौकरी करके परिवार को बेहतर भविष्य दे सकेगा। वह दिन-रात मेहनत करता था। अमेरिका में उसे लंबे समय तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गुरदीप की हत्या पर नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन ने भी चिंता जताई और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का रसोइयों को बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ा, 5 लाख तक कैशलेस इलाज

गुजराती व्यक्ति की भी हत्या

एक अन्य घटना में अमेरिका के टेनेसी के जैक्सन में एक 19 वर्षीय लड़की के सामने उसके 62 वर्षीय पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान परसोत्तमदास पटेल के रूप में हुई है। वह 30 साल पहले गुजरात से अमेरिका गए थे। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने जैक्शन सिटी में अपनी नई दुकान खोली थी। एक नकाबपोश उनकी दुकान में घुसा और दराज से नकदी निकाल ली। विरोध करने पर परसोत्तमदास को गोली मार दी।  

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें