logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सड़क पर कचरा फेंकने का वीडियो हुआ वायरल, युवक ने खुदकुशी कर ली

गोवा में सड़क पर कचरा फेंकने और पुलिस से नोटिस मिलने के बाद एक युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोवा के मुख्यमंत्री ने घटना की जांच का आदेश दिया है।

Goa News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग अब जानलेवा होती जा रही है। गोवा में एक 23 वर्षीय युवक की खुदकुशी का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट में इस घातक कदम के पीछे ऑनलाइन होने वाली ट्रोलिंग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हालांकि गोवा पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

 

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान सैमुअल डी ब्रागांका के तौर पर हुई है। अभी वह ग्रेजुएशन सेंकड ईयर का छात्र था। सड़क पर कचरा फेंकते उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने युवक को भला-बुरा कहा और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों ने छात्र को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'यह झूठ फैलाने का फोरम नहीं', भारत ने UN में पाकिस्तान को खूब खरी-खरी सुनाई

थाने गया था सैमुअल

वहीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने भी सैमुअल डी ब्रागांका के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसको एक नोटिस भेजा। पुलिस का कहना है कि सैमुअल सहयोग कर रहा था। वह अधिकारियों के सामने पेश भी हो चुका था। हालांकि अचानक गोली मारकर खुदकुशी के कदम से हर कोई हैरान है।

पुलिस ने जारी किया था नोटिस

मापुसा के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी सलीम शेख ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद हमने गोवा नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। युवक को थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे नोटिस जारी किया और घर भेज दिया गया था।

लाइसेंसी हथियार से ली अपनी जान

पुलिस के मुताबिक सैमुअल डी ब्रागांका गोवा के मापुसा इलाके में दो बहनों और अपनी मां के साथ रहता था। उसने लाइसेंसी असलहे से यह खौफनाक कदम उठाया है। परिजनों का कहना है कि वीडियो वायरल होने और ट्रोलिंग के बाद से सैमुअल बेहद परेशान था। खुदकुशी करने से पहले भी वह काफी तनाव में था। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत मामला दर्ज करके घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें: 'तुझे ये जेल में डाल देंगे', अभिजीत दीपके ने बताया क्यों रो रही थी मां?

 

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मापुसा इलाके में एक व्यक्ति सड़क पर कचरा फेंकने पर छात्र से बहस करता है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एक्शन लिया था। अब गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने छात्र की मौत मामले की गहन जांच का आदेश दिया है। 

Related Topic:#Goa#Social Media

और पढ़ें