logo

ट्रेंडिंग:

56 लाख सब्स्क्राइबर वाला यूट्यूबर करता था ड्रग्स की तस्करी, 905 किलो गांजा बरामद

छत्तीसगढ़ की नार्कोटिक्स टीम ने एक मशहूर यूट्यूबर को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी यूट्यूबर गांजा तस्करी में शामिल था, जिसे पुलिस पिछले छह महीनों से तलाश रही थी।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर,Photo cradit - gemini

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से करीब 950 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 4.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किया गया शख्स कोई और नहीं बल्कि एक काफी फेमस यूट्यूबर था। पुलिस ने इस मामले में यूट्यूबर आरोपी समेत कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूट्यूबर आकाश जाधव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। आकाश जाधव के यूट्यूब चैनल पर करीब 5.68 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उसके 3 लाख 17 हजार फॉलोअर्स हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर सांपों के रेस्क्यू से जुड़े वीडियो अपलोड करता था और कई राज्यों में स्नेक रेस्क्यू का काम करता था। महासमुंद और महाराष्ट्र पुलिस ने आकाश जाधव की करीब 1.5 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 35% बढ़े डायबिटीज से मौत के मामले, 14 साल से छोटे बच्चे भी चपेट में

पुलिस ने कैसे पकड़ा आकाश जाधव?

छत्तीसगढ़ के कोमाखाना थाना पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 950 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 4.75 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार आकाश जाधव ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा को ट्रांसपोर्ट करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता था।

 

इससे पहले पुणे के एक आपराधिक मामले में वह पिछले छह महीनों से फरार चल रहा था। हाल ही में वह एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। जांच में सामने आया है कि आकाश जाधव सांपों को बचाने और रेस्क्यू जैसे काम की आड़ में गांजा बेचने का धंधा करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर खुद को 'सर्प मित्र' यानी सांपों का दोस्त बताकर अच्छी छवि बना ली थी, जिस वजह से लाखों लोग उसे फॉलो और सब्सक्राइब करते थे। लेकिन हकीकत में वह ड्रग्स तस्करी में लिप्त था।

 

यह भी पढ़ें: 19 साल पहले पति, 12 साल पहले पत्नी की मौत, कोई और लेता रहा पेंशन

ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैला था गांजा नेटवर्क

पुलिस जांच के मुताबिक गांजा तस्करी का यह नेटवर्क ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र तक फैला हुआ था। मोबाइल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल लेन-देन जैसे तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस और एंटी नॉरकोटिक्स टीम ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया और इसे तोड़ने में सफलता पाई। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के पुणे निवासी सुशील दाभाड़े, रामदास चंदू, संजीव अहिरे, सागर बाग, कुणाल सोनवाने, प्रतीक सोनवाने और रंजन दुर्गा शामिल हैं। इनमें 35 वर्षीय यूट्यूबर आकाश जाधव भी शामिल है।

 

एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अंतरराज्यीय ड्रग माफिया के पूरे इकोसिस्टम और सप्लाई चेन को तोड़ा गया है। इस नेटवर्क में ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले बैकवर्ड लिंक और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ में गांजा मंगवाने वाले फॉरवर्ड लिंक के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap