logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इंटरव्यू दो वरना CM से फोन करवाऊंगा...', यूट्यूबर ने पुलिस को दी धमकी

एक ऐसे यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है जिसने पुलिस अधिकारी को फोन करके उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी कि वह इंटरव्यू दें। मामला संभल से जुड़ा है।

threat call

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश का संभल जिला इन दिनों खूब चर्चा में है। धर्म स्थलों को लेकर विवाद हो रहा है और एक बार हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में पुलिस पर भी आरोप लगे हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक यूट्यूबर ने संभल पुलिस के एक क्षेत्राधिकारी (CO) को फोन करके इंटरव्यू देने का दबाव बनाया। इंटरव्यू देने से इनकार करने पर धमकी दी कि वह डीजीपी और सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन करवा देगा। अब इस यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया गया है।

 

सीओ अनुज कुमार और मशकूर रजा की बातचीत का एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि यह ऑडियो वायरल करने के पीछे भी मशकूर रजा का ही हाथ था ताकि वह मशहूर हो सके। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने इस बात को स्वीकार भी किया है कि उसने यह सब मशहूर होने के इरादे से किया थआ।


क्या है पूरा मामला?

 

संभल पुलिस ने बताया है कि यूट्यूबर मशकूर रजा दादा ने कथित तौर पर स्थानीय क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज कुमार चौधरी का इंटरव्यू लेने के नाम पर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। सीओ अनुज कुमार दबाव में नहीं आए तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार के नाम का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, मशकूर रजा संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा को लेकर सीओ अनुज कुमार का इंटरव्यू लेना चाहता था।

 

यूट्यूबर मशकूर रजा ने गिरफ्तार किए जाने से पहले सोमवार को मीडिया से कहा था कि उसका ट्रांसपोर्ट का कारोबार और उसने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कार्यकर्ता होने का भी दावा किया। मशकूर रजा ने कहा था, 'मेरा यूट्यूब चैनल है और ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। मैं प्रसिद्धि पाने के लिए संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी का साक्षात्कार लेना चाहता था। मना करने के बावजूद मैंने उन्हें कई बार फोन किया। अगर साक्षात्कार हो जाता तो मैं पूरे भारत में मशहूर हो जाता।'

 

मशकूर रजा ने आगे कहा, 'मैंने सीओ से यहां तक कहा कि मैं मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक या पुलिस अधीक्षक से बात करके उन्हें राजी करवा सकता हूं।' संभल कोतवाली पुलिस के अनुसार, 'मशकूर रजा दादा पर शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वह सीओ पर दबाव बना रहा था और मना करने पर उनको धमका रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।'


और पढ़ें