logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रेप केस: यूट्यूबर मनी मेराज को मिली जमानत, 2 हफ्ते में पीड़िता से करनी होगी शादी

यूट्यूबर मनी मेराज को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। मगर उसे दो हफ्ते के भीतर पीड़िता से विवाह करना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो पीड़िता आरोपी की जमानत रद्द करने की अर्जी दाखिल कर सकती है।

Mani Meraj

यूट्यूबर मनी मेराज। ( Photo Credit: YT- Mani Meraj Vines)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के फेमस यूट्यूबर मनी मेराज उर्फ रामदी मेराज आलम को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता खुद ही हाई कोर्ट के समक्ष पेश हुई। उन्होंने हाथ से लिखा बयान जमा करवाया, जिसमें आपसी समझौते की बात लिखी थी। इसके बाद जस्टिस गौतम चौधरी की पीठ ने मनी मेराज को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। पिछले साल मनी मेराज पर एक युवती ने दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात का आरोप लगाया था।

 

पीड़िता ने अपने बयान में अदालत को बताया कि आरोपी ने उससे चुपके से शादी की थी। मगर सार्वजनिक तौर पर इसे मानने से इनकार कर दिया। अब उसने विशेष विवाह अधिनियम के तहत एक से दो हफ्ते में शादी करने पर सहमति जताई है। 

 

यह भी पढ़ें: UP में शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, टीचर्स का होगा कैशलेस इलाज, योगी का एलान

 

मेराज के वकील ने भी अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल जमानत पर छूटने के दो हफ्ते के भीतर शादी करने पर राजी है। परिवार ने भी सहमति जताई है। इस आधार पर वकील ने जमानत की अपील की। पीड़िता के वकील ने भी यूट्यूबर की जमानत का विरोध नहीं किया। मगर सरकारी वकील ने तर्क दिया कि अपराध कॉग्निजेबल और गंभीर है। इस कारण उसे जमानत पर रिहा नहीं किया जाना चाहिए।

 

तमाम दलीलों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने मनी मेराज को व्यक्तिगत मुचलका और दो जमानतदारों के पेश करने के बाद जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। हालांकि पीड़िता को यह छूट भी दी कि अगर आरोपी दो हफ्ते में शादी नहीं करता है तो वह जमानत रद्द करने की अर्जी दाखिल कर सकती है।  

 

यह भी पढ़ें: मां बाप को बिना बताए नहीं कर पाएंगे शादी, गुजरात सरकार बदलने वाली है नियम

 

यूट्यूबर मनी मेराज से जुड़ा यह मामला पिछले साल का है। युवती ने अपने बयान में कहा था कि काम के सिलसिले में दोनों के बीच दोस्ती हुई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट मैरिज करने का वादा किया और गर्भपात भी कराया। पिछले साल अक्टूबर महीने में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

 

Related Topic:#bihar news#UP News

और पढ़ें