logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AI इंसानों का काम आसान बनाएगा या करेगा सफाया? एंथ्रोपिक CEO ने दिया जवाब

AI को लेकर अक्सर बहस होती है कि क्या यह इंसानों की नौकरियां ले सकता है या फिर इंसानियत पर भी कब्जा कर सकता है। इस बहस के बीच एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने इन सवालों पर अपना जवाब दिया है।

Anthropic CEO Dario Amodei answer Will AI make human work easier or eliminate it

एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनियाभर में बहस लगातार तेज हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भविष्य में AI इंसानों के लिए इतना खतरनाक हो सकता है कि इससे मानवता के अस्तित्व पर ही खरता पैदा हो जाए? इसका जवाब एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोडेई ने दिया है। उनका मानना है कि AI से इंसानों को नुकसान पहुंचने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। हालांकि, उनका कहना है कि अगर AI को सही दिशा में विकसित किया गया और कंपनियों ने सुरश्रा के लिए मिलकर काम किया तो खतरा काफी कम हो सकता है।

 

CNN के एंडरसन कूपर को दिए इंटरव्यू में अमोडेई ने एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन की चेतावनी का समर्थन किया। कॉक्सन ने कंपनी छोड़ने के बाद कहा था कि एंडवांस AI इस दशक के अंत तकत मानवता के लिए गंभीर खरता बन सकता है। अमोडेई ने कहा कि वह कॉक्सन की बात से असहमत होने के बजाय उससे ज्यादा सहमत हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कॉक्सन की चिंता किसीस एक कंपनी के बजाय पूरी AI इंडस्ट्री के तेजी से आगे बढ़ने को लेकर थी।

 

यह भी पढ़ें: धरती पर कौन-सी आम चीज अंतरिक्ष में नहीं मिलती? जानें सुनीता विलियम्स का जवाब

अमोडेई ने समझाया खतरा कितना है

अमोडेई ने कहा कि AI से खतरे को सिर्फ किसी एक प्रतिशत के तौर पर देखना सही नहीं है। उनके मुताबिक, AI के विकास के सामने कई रास्ते हैं। अगर कंपनियां सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं और सही फैसले लेती हैं तो कुछ गलत होने की संभावना काफी कम रहेगी। वहीं, बिना पर्याप्त सुरक्षा के तेजी से आगे बढ़ने पर खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कंपनियों को यह देखना चाहिए कि वे AI को किस दिशा में ले जा रही हैं।

 

एंथ्रोपिक CEO ने AI कंपनियों से विकास की रफ्तार को कुछ हद तक धीमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों को सबसे आगे निकलने की होड़ के बजाय AI की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी चेताया कि AI विकास को जरूरत से ज्यादा धीमा करना भी ठीक नहीं होगा। ऐसा होने पर तकनीक गलत हाथों में जाने का खतरा बढ़ सकता है। उनके मुताबिक, AI का विकास जारी रहना चाहिए लेकिन सुरक्षा और निगरानी के साथ।

 

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ 80s के फोटोज का ट्रेंड, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर

ऑल्टमैन और मस्क ने भी किया सपोर्ट

अमोडेई की AI की रफ्तार को नियंत्रित करने वाली बात का OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और xAI के मालिक एलन मस्क ने भी समर्थन किया। ऑल्टमैन ने कहा कि AI के सबसे एडवांस मॉडल बनाने की रफ्तार को सही तरीके से नियंत्रित करना जरूरी है। वहीं, मस्क ने अमोडेई की बात का समर्थन करते हुए कहा, 'डारियो सही कह रहे हैं।'

Related Topic:#AI

और पढ़ें