logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Apple कंपनी के CEO टिक कुक ने दिया इस्तीफा, नए CEO जॉन टर्नस कौन हैं?

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। उनकी जगह सितंबर 2026 में कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख जॉन टर्नस नए सीईओ बनेंगे।

john ternus to  replace Tim Cook as ceo of apple

टिक कुक और जॉन टर्नस, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों में से एक एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। साल 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद उन्होंने यह पद संभाला था। अब उन्हें इस पद पर करीब 15 साल हो गए हैं और इसके साथ ही अब वह इस्तीफा देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम कुक कंपनी से पूरी तरह से रिश्ता नहीं तोड़ेंगे। वह एप्पल में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जुड़े रहेंगे और कंपनी के कामकाज में भूमिका निभाते रहेंगे। 

 

साल 2011 में एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की जगह टीम कुक को सीईओ बनाया गया था। उनके 15 साल के कार्यकाल में कंपनी ने नई ऊंचाईयों को छुआ। कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 4 ट्रिलियन डॉलर तक जा पहुंचा और एप्पल मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बनी। टिम कुक 1998 में वर्ल्डवाइड ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में एप्पल से जुड़े थे। 

 

यह भी पढ़ें: जारी रहेगा युद्ध? ईरान ने ट्रंप से बात करने से मना किया, बात कहां अटकी

कौन बनेगा नया सीईओ?

टिम कुक का कार्यकाल 1 सितंबर को खत्म हो जाएगा। उनकी जगह कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस कंपनी के सीईओ बनाए जाएंगे। जॉन भी टिम कुक की तरह लंबे समय से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें एप्पल के साथ काम करते हुए करीब 25 साल का समय हो गया है और उन्होंने 2001 में अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एप्पल को जॉइन किया था। 

जॉन टर्नस

कई प्रोजेक्ट्स पर किया है काम

उन्होंने शुरुआत में छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम किया लेकिन धीरे-धीरे वह कंपनी के सबसे अहम इंजीनियर लीडर बन गए। उन्होंने iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, AirPods और Vision Pro जैसे बड़े प्रोडक्ट्स के हार्डवेयर डेवलपमेंट को लीड किया। 2021 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया और हार्डवेयर इंजीनियरिंग की जिम्मेदारी दी गई।  उन्होंने सालों तक प्रोडक्ट्स के डिजाइन, मटेरियल और मैन्युफैक्चरिंग पर काम किया है। 

 

टिम कुक ने लिए कई अहम फैसले

एप्पल के सीईओ के तौर पर टिम कुक ने कई अहम फैसले लिए। इनमें कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए चीन पर निर्भरता को कम कर भारत पर फोकस किया और इसका अच्छा नतीजा भी देखने को मिला। आने वाली सितंबर से एप्पल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर टिम कुक पूरी दुनिया में कंपनी के एक्सपेंशन और पॉलिसी मेकिंग में बड़ी हिस्सेदारी निभाएंगे। टिम कुक जब सीईओ बने थे उस समय एप्पल 350 बिलियन डॉलर की कंपनी थी लेकिन आज यह 4 ट्रिलियन तक पहुंच चुकी है। अब नए सीईओ के सामने चुनौती होगी की वह इस विजन को आगे लेकर जाएं। 

Related Topic:#Tech News

और पढ़ें