logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पृथ्वी की सबसे पुरानी चट्टान, कनाडा में मिला 4.3 अरब साल पुराना सबूत

वैज्ञानिकों को कनाडा में पृथ्वी पर मौजूद सबसे पुरानी चट्टान मिली है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Image of rocks on earth

सांकेतिक चित्र(Photo Credit: Canva Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वैज्ञानिक बताते हैं कि पृथ्वी का जन्म लगभग 4.6 अरब साल पहले हुआ था। यह समय ‘हैडियन युग (Hadean Eon)’ कहलाता है। 'हैडियन' शब्द यूनानी पौराणिक कथा के अंधकार और गर्मी के देवता “हैडिस” से लिया गया है, जो उस समय की पृथ्वी की भीषण गर्म स्थितियों को दर्शाता है। इस युग की शुरुआत में पृथ्वी एक आग के गोले जैसी थी लेकिन धीरे-धीरे यह ठंडी होने लगी और लगभग 4.35 अरब वर्ष पहले इसका पहला ठोस क्रस्ट बनना शुरू हो गया होगा।

 

हालांकि इस शुरुआती समय की जानकारी बहुत सीमित है क्योंकि उस समय की चट्टानें और खनिज पृथ्वी की सतह पर आज बहुत कम ही बचे हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों को उस युग की परिस्थितियों का अंदाजा लगाना कठिन होता है।

पृथ्वी पर अबतक का सबसे पुराना खनिज

अब तक जो सबसे पुराने खनिज मिले हैं, उनमें जिरकॉन (zircon की उम्र करीब 4.4 अरब वर्ष आंकी गई है जो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पाए गए हैं।। इन जिरकॉन खनिजों से संकेत मिलता है कि हैडियन युग में पृथ्वी बहुत तेजी से ठंडी हो गई थी और समुद्र भी बन गए थे। इनके रासायनिक गुणों से पता चला कि यह किसी पुराने महासागर में पाए जाने वाले पदार्थ से बने मैग्मा में बने होंगे।

 

यह भी पढ़ें: जिस प्लास्टिक से दुनिया परेशान उससे वैज्ञानिकों ने बनाया पैरासिटामोल

 

साल 2008 में कनाडा के वैज्ञानिक जोनाथन ओ नील ने दावा किया कि उत्तरी क्यूबेक (कनाडा) के एक इलाके नुव्वुआगिटुक ग्रीनस्टोन बेल्ट (Nuvvuagittuq Greenstone Belt) में ऐसी चट्टानें मिली जो हैडियन युग से बची हुई हैं। इन चट्टानों को स्थानीय भाषा में 'उजारालुक' कहा जाता है, जिसका मतलब है 'बहुत पुरानी ठोस चट्टान'।

 

इन चट्टानों की उम्र समेरियम-नियोडाइमियम (Sm-Nd) नाम के एक वैज्ञानिक तकनीक से पता लगाई गई है, जो बहुत पुराने समय के चट्टानों की उम्र मापने में इस्तेमाल होती है। स्टडी में पाया गया कि यह सभी चट्टानें 4.3 अरब वर्ष पुरानी हो सकती हैं। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों ने इनकी उम्र को 3.78 अरब वर्ष बताया और इन्हें 'आर्कियन युग' का हिस्सा माना।

 

फिर 2017 में, वैज्ञानिकों ने उसी इलाके में 'मेटागैब्रोस' नाम की चट्टानों की जांच की, जो उजारालुक चट्टानों के अंदर मौजूद थीं। यह साबित करता है कि उजारालुक चट्टानें इनसे भी पुरानी हैं। जब वैज्ञानिकों ने मेटागैब्रोस की उम्र जांची तो वह 4.16 अरब वर्ष पाई गई, जिससे साबित हुआ कि उजारालुक चट्टानें उससे भी पहले की हैं और निश्चित रूप से हैडियन युग की हैं।

Related Topic:#Science News

और पढ़ें