logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AI से बनाए युद्ध के वीडियो तो रुक जाएंगे पैसे, X ने क्रिएटर्स को दी चेतावनी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' ने युद्ध के इस दौर में अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है ताकि AI से बने कंटेट पर रोक लगाई जा सके। अब हथियारों वाली लड़ाई के AI से बने वीडियो पोस्ट करने पर X कार्रवाई करेगा।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इस युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर भी फोटो और वीडियो की बाढ़ आई हुई है लेकिन यह पता लगाना बहुत मुश्किल है कि कौन सी फोटो सही है और कौन सी गलत। AI की मदद से युद्ध के फोटो और वीडियो बनाए जा रहे हैं जिससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। ऐसे में अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने एक बड़ा कदम उठाया है। एक्स ने हथियारों वाली लड़ाई के AI से बने वीडियो पोस्ट करने पर 90 दिनों तक क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग सस्पेंड करने का फैसला लिया है। जो क्रिएटर्स इस तरह की वीडियो बनाएंगे उन्हें 90 दिनों तक एक्स की ओर से कओई पैसा नहीं दिया जाएगा। 

 

एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने ट्वीट कर कंपनी के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आज हम कंटेट की असलियत के लिए और हेरफेर को रोकने के लिए अपनी क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं।' उन्होंने बताया कि युद्ध के समय में यह बहुत जरूरी है कि लोगों को जमीन पर क्या हो रहा है इसकी असली जानकारी मिले और आज के समय में AI कंटेट के जमाने में सही जानकारी मिल पाना बहुत मुश्किल है। 

 

यह भी पढ़ें: '100 मीटर दूर धमाका हुआ और...', PV सिंधु ने बताया दुबई में क्या-क्या हुआ

AI वीडियो बनाई तो पैसा नहीं

निकिता बियर ने अपनी पोस्ट में कंपनी के फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि अगर कोई भी यूजर बिना चेतावनी के हथियारों वाली लड़ाई के AI से बने वीडियो पोस्ट करेगा, तो उसे 90 दिनों के लिए क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग से सस्पेंड कर दिया जाएगा। अगर कोई क्रिएटर एक से ज्यादा बार यह गलती करता है तो उसका अकाउंट पर्मानेंटली सस्पेंड कर दिया जाएगा। 

डिस्कलेमर लगा कर कर पाएंगे पोस्ट?

एक्स ने साफ लिखा है कि युद्ध के समय में गलत जानकारी शेयर की जाती है जिससे लोगों पर असर पड़ता है। ऐसे में इस फैसले से उन वीडियोज और फोटो पर रोक लगेगी जिन्हें AI से बनाकर असली बताया जा रहा था। हालांकि, अगर कोई यूजर अपने कंटेट में AI से बना वीडियो इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे वीडियो में ही यह बताना होगा कि यह वीडियो AI से बना है। अगर वह ऐसा नहीं करता है और वीडियो को पोस्ट कर देता है तो उसे क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग से सस्पेंड कर दिया जाएगा। 

Related Topic:

और पढ़ें