logo

ट्रेंडिंग:

NASA: मुंबई-कोलकाता को पूरी तरह से तबाह कर सकता है ये एस्टेरॉयड

नासा के डेटा से पता चलता है कि एस्टेरॉयड अगर धरती से टकराया तो वह पूर्वी प्रशांत महासागर, उत्तरी दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका, अरब सागर और दक्षिण एशिया से टकरा सकता है।

asteroid 2024 YR4

एस्टेरॉयड 2024 YR4। Photo Credit (Freekpk)

पृथ्वी की तरफ एक विशाल एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) तेजी से बढ़ रहा है। इसने दुनियाभर के वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने हाल ही में पाया है कि 2024 YR4 नाम का एस्टेरॉयड पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है, इससे एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बढ़ गई है। नासा इस एस्टेरॉयड पर काफी समय से नजर रख रहा था।

 

नासा ने कहा है कि 2024 YR4 की पृथ्वी से टकराने की संभावना 3.1 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इससे पहले स्पेस एजेंसी ने इसकी धरती से टकराने की संभावना 2.3 प्रतिशत आंकी थी। इस एस्टेरॉयड से सबसे ज्यादा खतरा भारतीय दो बड़े शहरों को है। इसमें मुंबई और कोलकाता शामिल हैं।

 

2032 में धरती के पास से गुजरेगा एस्टेरॉयड

 

नासा की रिपोर्ट के मुताबिक, एस्टेरॉयड 2024 YR4 साल 2032 में धरती के पास से गुजरेगा। इस दौरान इसकी टक्कर की संभावना 3.1 प्रतिशत है। इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि इसकी धरती से टकराने की संभावना 32 में से 1 है। इसमें यह भी कहा गया है कि एस्टेरॉयड के चांद से टकराने की 0.3 प्रतिशत संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में क्यों गहराया जल संकट! क्या कहते हैं पर्यावरणविद?

 

इन शहरों को सबसे ज्यादा खतरा

 

नासा के डेटा से पता चलता है कि एस्टेरॉयड का खतरा पूर्वी प्रशांत महासागर, उत्तरी दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका, अरब सागर और दक्षिण एशिया तक फैला हुआ है। इससे दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले सात शहर मुंबई, कोलकाता, ढाका, बोगोटा, अबिदजान, नाइजारिया का लागोस और सूडान की राजधानी खार्तूम शामिल हैं।

 

कितना खतरनाक है एस्टेरॉयड?

 

एस्टेरॉयड 2024 YR4 तकरीबन 177 फीट (54 मीटर) चौड़ा है, जो पीसा की झुकी हुई मीनार जितना ऊंचा है। यह धरती से टक्कर की सूरत में एक बड़े शहर को मलबे के ढेर में बदल सकता है। अगर यह धरती से टकराता है तो करीब 8 मेगाटन ऊर्जा छोड़ेगा। यह हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 500 गुना अधिक ऊर्जा है।

Related Topic:#NASA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap